{"_id":"6b06ad5b707cce66f60b2299","slug":"what-exactly-are-rules-for-security-of-police-stations-following-attack-at-jama-masjid-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों में सुरक्षा के नियम?: जामा मस्जिद हमले ने खोली पुलिस व्यवस्था की पोल, जानें पुलिसकर्मियों ने क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों में सुरक्षा के नियम?: जामा मस्जिद हमले ने खोली पुलिस व्यवस्था की पोल, जानें पुलिसकर्मियों ने क्या कहा
Wed, 25 Nov 2026 03:17 PM IST
अनुज कुमार
हर्ष मिश्रा, अमर उजाला, दिल्ली
हर्ष मिश्रा, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 25 Nov 2026 03:17 PM IST
सार
जामा मस्जिद हमले ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। थानों में सुरक्षा प्रोटोकॉल की कमी के कारण चाकू लेकर घुसना आसान हो गया है।
विज्ञापन
थानों में सुरक्षा के क्या हैं नियम?
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम जनता की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली पुलिस खुद कितनी सुरक्षित है, क्या थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस नियम और व्यवस्था है, अगर किसी थाने में कोई व्यक्ति कमर में चाकू छिपाकर दाखिल हो जाए और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दे, तो वहां मौजूद कर्मी अपनी सुरक्षा कैसे करें। जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर हुए चाकू से हमले ने इन सवालों को एक बार फिर सामने ला दिया है। विडंबना यह है कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए दिन-रात मुस्तैद रहने वाली पुलिस की अपनी सुरक्षा थानों के भीतर सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
थानों की सुरक्षा के लिए आखिर क्या हैं नियम
पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि थानों में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच के लिए क्या कोई एक समान और प्रभावी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू है। फिलहाल थानाें की सुरक्षा के लिए प्रवेश द्वार पर संतरी होता है। वह संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ले सकता है। क्या हर थाने में मेटल डिटेक्टर, हैंड हेल्ड स्कैनर और तलाशी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही मिले प्रवेश
पुलिसकर्मियों का कहना है कि थानों के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाने चाहिए। थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद ही प्रवेश दिया जाए। इसके अलावा हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से भी संदिग्ध लोगों की जांच की जा सकती है।
विज्ञापन
हमले की स्थिति में खुद को कैसे बचाएं जवान
थाने के भीतर अचानक होने वाले हमले से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों के पास क्या इंतजाम होने चाहिए, यह भी बड़ा सवाल है। पुलिस कर्मियों का कहना है कि थानों में तैनात कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी और जोखिम के अनुरूप सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
जरूरत के मुताबिक कर्मियों के पास आत्मरक्षा के साधन, सुरक्षा उपकरण और आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाने की व्यवस्था होनी चाहिए। पुलिसकर्मियों को अचानक होने वाले हमलों से बचाव और ऐसी परिस्थितियों से निपटने का नियमित प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। पुलिसकर्मियों की सुरक्षा केवल हथियार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। थानों के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच, पर्याप्त सुरक्षा कर्मी, सीसीटीवी, आपातकालीन अलर्ट सिस्टम और संवेदनशील मामलों की काउंसलिंग के दौरान अतिरिक्त सतर्कता जैसे इंतजाम जरूरी हैं।
