सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife murdered with hammer blow; husband absconding.

Delhi NCR News: हथौड़े से वारकर दूसरी पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर की वारदात, आरोपी ने पहले से की हुई थी

-14 फरवरी वैलेंटाइन-डे के दिन दूसरी शादी राजदा से की थी, कुछ दिनों पूर्व ही राजदा को पति की पहली शादी का पता चला
-इस बात पर दोनों के बीच हो रहा था विवाद, आरोपी कुछ दिनों पूर्व अपनी पहली पत्नी से चार बच्चों को ले आया था घर
-बुधवार को चारों बच्चों को दादी के पास भेजा, बृहस्पतिवार तड़के दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक शख्स ने पत्नी पर हथौड़े से वारकर उसकी हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त राजदा (35) के रूप में हुई है। इसी साल 14 फरवरी को वेलेंटाइन-डे के दिन राजदा की दाउद इशाक (36) से शादी हुई थी। दाउद पहले से शादीशुदा था, यह बात उसने अपनी दूसरी पत्नी राजदा से छिपाई थी। कुछ दिनों पहले जब राजदा इस बारे में पता चला ताे उसकी पति से बहस होने लगी। एक सप्ताह पहले दाउद अपने चार बच्चों को घर ले आया था। इस बात से राजदा काफी खफा थी। कहासुनी के दौरान आरोपी दाउद ने बृृहस्पतिवार को राजदा की हत्या कर भाग गया था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पुलिस ने वारदात के दाैरान पहने हुए कपड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस ने हत्या का केस कर छानबीन शुरू की है।
उत्तर-पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि राजदा अपने परिवार के साथ सीलमपुर के गौतमपुरी इलाके में रहती थी। इसके परिवार में पति दाउद, सास और अन्य सदस्य हैं। दाउद की मां घर से कुछ दूर अलग मकान में रहती हैं। राजदा के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसका मायका सीलमपुर इलाके का ही है। राजदा की शादी उसके जीजा रिजवान ने दाउद से करवाई थी। शादी के समय बताया गया था कि दाउद भी अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले अपने चार बच्चाें काे लाया था घर
सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इस बीच करीब एक सप्ताह पूर्व दाउद अपने चार बच्चों दो बेटे व दो बेटी को घर ले आया था। उसका बड़ा बेटा 18 वर्ष है। बच्चों के घर आने पर राजदा को पति की पहली शादी का पता चला। दाउद की पहली पत्नी अभी गोवा में है। दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। रिजवान ने कहा कि उसे भी नहीं पता था कि दाउद पहले से शादीशुदा है। जब उसे पता चला तो वह दाउद से बातचीत करने के लिए उसके घर पहुंचा। इस बात पर बहस भी हुई। राजदा और दाउद के बीच भी झगड़़े होने लगे। आरोप है कि बुधवार को दाउद जानबूझकर अपने बच्चों को उनकी दादी के घर छोड़ आया।
विज्ञापन

इस बीच बृहस्पतिवार तड़़के आरोपी ने कहासुनी के दौरान पत्नी राजदा की सिर पर हथौड़़े से वारकर हत्या कर दी। बाद में आरोपी फरार हो गया। बृहस्पतिवार सुबह दाउद की बहन ने रिजवान को कॉल कर बताया कि उसके भाई ने राजदा की हत्या कर दी है। परिजन भागे-भागे राजदा के घर पहुंचे तो फर्श पर उसकी लाश पड़ी थी। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद राजदा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सीलमपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed