{"_id":"6a67667711d488fcd3059330","slug":"youth-stabbed-after-objecting-to-a-shoulder-brushing-incident-in-serious-condition-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147743-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कंधा टकराने के विरोध पर युवक को मारा चाकू, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कंधा टकराने के विरोध पर युवक को मारा चाकू, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-आदर्श नगर इलाके की घटना, पीड़ित के बयान पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
-सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में टक्कर मारने के विरोध पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू लगने से घायल 35 साल के अनु कुमार को उसके चाचा ने बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। अपने बयान में पीड़ित ने चार हमलावरों के नशे में होने का आरोप लगाया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
अनु कुमार अपने पिता शिव कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लाल बाग में रहते हैं। मूलत: गोरखपुर यूपी के परसिया इंदरपुर गांव निवासी अनु कुमार इलाके में स्थित एक स्टील फैक्टरी में काम करते हैं। आदर्श नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में अनु कुमार ने बताया कि 22 जुलाई को वह रामलीला मैदान स्थित सार्वजनिक शौचालय जा रहा था। वहां पर चार युवक खड़े थे। एक का कंधा उससे टकरा गया। इसपर उनके बीच कहासुनी हो गई। एक युवक ने चाकू निकालकर उसपर हमला कर दिया। अनु के शोर मचाने पर आस पास लोग वहां पहुंच गए। लोगों को देखकर चारों हमलावर वहां से भाग गए। अनु ने अपने चाचा को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया। उसके चाचा उसे पास के अस्पताल में लेकर गए। घटना की सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव के मुताबिक पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।