{"_id":"605a4113de178e75b22ef90a","slug":"beta-2-police-station-news-today-latest-update-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोए़डा: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो घायल, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोए़डा: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो घायल, दो फरार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना बीटा टू क्षेत्र में चुहरपुर अंडरपास के पास कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लग गई। एक बदमाश कांबिंग में पकड़ा गया और दो और बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बदमाशों से स्विफ्ट डिजायर कार, तीन तमंचे, कारतूस, 9000 रुपये नगद के साथ ही गाड़ी में पेचकस, हथोड़ा आदि सामान बरामद किया गया।
Trending Videos
बदमाशों ने अपना नाम बॉबी जो स्याना, बुलंदशहर का रहने वाला है, अर्जुन और रोहित उर्फ भूरी जो उत्तराखंड के रहने वाले हैं, बताया। अर्जुन पर एक दर्जन और बॉबी पर 35 मुकदमे दर्ज हैं। रोहित पर भी 5 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। ये लुटेरे काफी शातिर हैं और टप्पे बाजी करने में भी माहिर हैं। ये लोग टप्पे बाजी का प्रयास करते हैं और असफल होने पर लूटपाट कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन लूटेरों ने कल डेल्टा 1 निवासी धर्मपाल को भी अपना शिकार बनाया। इन्होंने दिल्ली, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, मथुरा देहरादून, हरिद्वार आदि जगहों पर टप्पे बाजी और लूट की घटनाएं की। यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है और इन पर उत्तराखंड दिल्ली और यूपी में मुकदमा पंजीकृत हैं।