फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Computer based entrance exam will be held in 13 languages online application window will be open from April 1 in UG Admission

यूजी एडमिशन: 13 भाषाओं में होगी कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा, एक अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन विंडो होगी ओपन 

Fri, 25 Mar 2022 08:36 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 25 Mar 2022 08:36 AM IST
सार

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस एग्जाम में कुल तीन सेक्शन होंगे। पहले सेक्शन ए और बी में विभाजित किया गया है। सेक्शन एक ए सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होंगे। इसमें 13 भाषाओं में से विकल्प मिलेगा। इस सेक्शन में 50 सवाल होंगे, जिसमें से 45 मिनट में 40 का जवाब देना होगा।

विज्ञापन
Computer based entrance exam will be held in 13 languages online application window will be open from April 1 in UG Admission
DU Admission 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस एग्जाम (सीयूईटी) की ऑनलाइन आवेदन विंडो एक अप्रैल से खुलेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट पर एक से 30 अप्रैल तक छात्र ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे। कंप्यूटर आधारित सीयूईटी 13 भाषाओं में होगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी और सवाल बहुविकल्पीय रहेंगे। खास बात यह है कि शास्त्री की तीन व चार वर्षीय (ऑनर्स) डिग्री अब बीए-बीए ऑनर्स के समकक्ष मानी जाएगी।

विज्ञापन

 
सूत्रों के मुताबिक, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस एग्जाम में कुल तीन सेक्शन होंगे। पहले सेक्शन ए और बी में विभाजित किया गया है। सेक्शन एक ए सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होंगे। इसमें 13 भाषाओं में से विकल्प मिलेगा। इस सेक्शन में 50 सवाल होंगे, जिसमें से 45 मिनट में 40 का जवाब देना होगा। सेक्शन दो में 27 डोमेन यानी विषयों को शामिल किया गया है। यहां छात्र कम से कम एक और अधिक से अधिक छह डोमेन को चुन सकेंगे। यहां पर 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, इसमें से 45 मिनट में 40 का उत्तर देना होगा। इसके अलावा सेक्शन 3 में 75 सवालों में से 60 का उत्तर देना होगा। इसके लिए छात्र को 60 मिनट का समय मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed