फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Winter arrives in Delhi NCR Rain clears air

दिल्ली-एनसीआर में ठंड की दस्तक: बारिश से हवा साफ, दिवाली से पहले प्रदूषण घटेगा, जानें पूर्वानुमान

Mon, 26 Oct 2026 10:59 AM IST
Akash Dubey आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 26 Oct 2026 10:59 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने रुख बदला, सोमवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार की बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ। हालांकि, कई इलाकों में हवा अभी भी 'खराब' श्रेणी में है। 

विज्ञापन
Winter arrives in Delhi NCR Rain clears air
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने अचानक रुख बदला है। सोमवार सुबह लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। रविवार तड़के हुई हल्की बारिश ने प्रदूषण के स्तर पर सकारात्मक असर डाला है। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 26 अक्तूबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। 27 अक्तूबर को तापमान 31 से 16 डिग्री के बीच रहेगा और आसमान साफ रहेगा। 28 अक्तूबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। हालांकि, 29 और 30 अक्तूबर को मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। इन दिनों अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री के आसपास रहेगा। 31 अक्तूबर को फिर से आसमान आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा। इस दिन तापमान 31 से 18 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता में सुधार
रविवार को हुई बारिश और तेज हवाओं से दिल्ली-एनसीआर की हवा में जबरदस्त सुधार हुआ है। एनसीआर का एक्यूआई फिलहाल 'रेड जोन' (खतरनाक स्तर) से बाहर है। हालांकि, अभी भी कई इलाकों की हवा 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली के पटपड़गंज में एक्यूआई 202, पंजाबी बाग में 229 और आरके पुरम में 233 दर्ज किया गया। पूसा में 191, रोहिणी में 200, शादीपुर में 151 और सोनिया विहार में 202 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

एनसीआर के शहरों में हवा की स्थिति
एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया है। नोएडा सेक्टर-125 में 122, सेक्टर-62 में 253 और सेक्टर-1 में 142 एक्यूआई दर्ज किया गया। सेक्टर-116 में 117 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ है। गाजियाबाद के गोविंदपुरम में हवा सबसे साफ है, जहां एक्यूआई 59 (संतोषजनक) है। इंदिरापुरम में 154, लोनी और संजय नगर में 130, वसुंधरा में 181, वेद विहार-लोनी में 201 और वेव सिटी में 107 एक्यूआई रहा।

आगामी दिनों का मौसम और प्रदूषण पर असर
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड लोगों को सुकून दे रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि 29-30 अक्तूबर को फिर से बारिश होती है। तो प्रदूषण के स्तर में और अधिक गिरावट आ सकती है। इससे दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों को साफ हवा का तोहफा मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed