सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   DDMA meeting today, night curfew restrictions may end

डीडीएमए की बैठक आज, रात्रि कर्फ्यू की बंदिश हो सकती है खत्म

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
DDMA meeting today, night curfew restrictions may end
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की शुक्रवार को होने वाली बैठक में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद पहले से लागू बंदिशों में छूट मिलने की संभावना है। बैठक में रात्रि कर्फ्यू हटाने व स्कूलों को खोलने का फैसला हो सकता है। वहीं, जिम, स्पा समेत दूसरी व्यावसायिक गतिविधियों में भी ढील देने की संभावना पर विचार होगा। उधर, बैठक से एक दिन पहले जिम और स्पा संचालकों ने मांग की है कि संक्रमण कम होने के बाद अब सभी फिटनेस सेंटर खोल दिए जाने चाहिए।
Trending Videos

अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चरणबद्ध तरीके से बंदिशें लगाई गई थीं। कोरोना के मामले अब हर दिन कम होते जा रहे हैं। संक्रमण दर इस वक्त पांच फीसदी से नीचे पहुंच गई है। इसी कड़ी में अब डीडीएमए की बैठक हो रही है। इसमें कोरोना के मौजूदा हालात पर चर्चा होगी। इस दौरान विशेषज्ञों की राय के आधार पर पहले से लागू बंदिशों में ढील दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनी रास्ता अपनाने की चेतावनी दी
दिल्ली जिम एसोसिएशन की तरफ से फिटनेस सेंटर जल्द खोलने की गुजारिश की गई है। साथ ही चेतावनी दी है कि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा। एसोसिएशन का कहना है कि गुरुग्राम और नोएडा के जिम खुले हैं जबकि दिल्ली में अभी भी बंदिशें हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए दिल्ली से भी कुछ लोग दूसरे शहरों की तरफ रुख करने लगे हैं। संचालकों का कहना है कि दूसरी गतिविधियां चल रही हैं तो जिम क्यों नहीं। लोगों को तय करने देना चाहिए कि जिम आना चाहते हैं या नहीं।
सावधानियों के साथ खोले जा सकते हैं जिम
युवक सौरभ शर्मा ने कहा कि वह महामारी के दौरान शारीरिक और मानसिक परेशानियों से गुजर रहे हैं। मैं दूसरी लहर के दौरान कोविड से संक्रमित था। ठीक होने के चार महीने बाद मैंने जिम जॉइन किया लेकिन इसे दोबारा बंद कर दिया गया। पिछले दो हफ्ते में कोविड-19 के मामलों में काफी गिरावट आई है। जब राजनीतिक कार्यक्रमों, रेस्तरां को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी जा सकती है तो सरकार जिम खोलने के लिए आगे क्यों नहीं बढ़ रही है। कुछ सावधानियों के साथ जिस भी खोले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed