फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   9-year-old boy left home for Bihar to avoid tuition found at railway station

'ट्यूशन नहीं जाना इसलिए बिहार भाग रहा हूं': नौ साल के बच्चे का खौफनाक कदम, पिता की गुहार पर पुलिस ने किया कमाल

Thu, 13 Aug 2026 06:31 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 13 Aug 2026 06:31 PM IST
सार

पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित वापस लाकर उसके माता-पिता को सौंप दिया। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते की गई कार्रवाई से बच्चे को खतरों और शोषण जैसी परिस्थितियों का शिकार होने से बचाया गया।

विज्ञापन
9-year-old boy left home for Bihar to avoid tuition found at railway station
बच्चे ने बना ली थी बिहार जाने की योजना - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

ट्यूशन जाने से बचने के लिए 9 साल के बच्चे ने बिहार जाने वाली ट्रेन पकड़ने की तैयारी कर रहा था। आनंद पर्वत थाना पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई के चलते बच्चे को सूचना मिलने के महज दो घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया गया और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन

 

सुबह थाने पहुंचे पिता ने मांगी मदद
पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया 12 अगस्त की सुबह करीब 7:40 पर आनंद पर्वत थाने में एक व्यक्ति ने अपने 9 साल के बेटे की लापता होने की सूचना दी। पिता ने बताया कि उनका बेटा बिना बताए घर से निकल गया है। उन्होंने बताया कि बच्चा अपने पैतृक गांव छपरा जाने के लिए निकल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की बात सुन पुलिस हुई अलर्ट
सूचना मिलते ही आपातकालीन अधिकारी उप निरीक्षक गौरव ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। बच्चे की तस्वीर और हुलिया आसपास के थाने और सराय रोहिल्ला पुलिस के साथ साझा किया। इसके बाद उप निरीक्षक गौरव शिकायतकर्ता के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे और विभिन्न प्लेटफॉर्मों और ट्रेनों में बच्चे की तलाश शुरू की। 

विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हुआ बरामद
लगातार खोजबीन के बाद पुलिस ने सुबह करीब 10 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 से बच्चे को सुरक्षित बरामद किया। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह ट्यूशन नहीं जाना चाहता इसलिए घर से निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंच गया और छपरा जाने वाली ट्रेन में सवार होने की योजना बना रहा था। 

पुलिस क्या बोली?
पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित वापस लाकर उसके माता-पिता को सौंप दिया। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते की गई कार्रवाई से बच्चे को खतरों और शोषण जैसी परिस्थितियों का शिकार होने से बचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed