{"_id":"6a7dc49b85c4a0ad280d16f8","slug":"two-stolen-scooters-recovered-from-vehicle-lifter-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150539-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ऑटो लिफ्टर से चोरी की दो स्कूटी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ऑटो लिफ्टर से चोरी की दो स्कूटी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। केंद्रीय जिला पुलिस की पटेल नगर थाना टीम ने गश्त के दौरान एक ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो चोरी की स्कूटी बरामद की हैं। डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को एक संदिग्ध स्कूटी सवार दिखा। रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। स्कूटी के दस्तावेजों की जांच में वह पटेल नगर क्षेत्र से चोरी होना पाई गई।
पूछताछ में आरोपी राकेश कुमार उर्फ कमल (30), निवासी प्रेम नगर ने बताया कि उसने एक और चोरी की स्कूटी बलजीत नगर में छिपा रखी है। उसके बताने पर पुलिस ने वह स्कूटी भी बरामद कर ली, जो रंजीत नगर थाना क्षेत्र की चोरी से जुड़ी पाई गई। आरोपी पर चोरी सहित कई 20 प्राथमिकी दर्ज हैं। संवाद