{"_id":"6a7dc2f77d1b6b1392074d44","slug":"gangland-extortion-and-terror-spreading-gang-in-delhi-ncr-busted-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150536-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली एनसीआर में वसूली और दहशत फैलाने वाले गैंग गैंगलैंड का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली एनसीआर में वसूली और दहशत फैलाने वाले गैंग गैंगलैंड का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल सेल ने गैंगस्टर रोहित गोदारा से प्रभावित तीन बदमाश पकड़े, हथियार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली-एनसीआर में रंगदारी और दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे एक गैंगलैंड गैंग के सरगना समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सरगना की पहचान कान्हा सिंह जादौन उर्फ कान्हा ठाकुर के रूप में हुई है। उसके दो साथी वल्लभाचार्य और सूरज भी पकड़े गए हैं।
इनके पास से तीन पिस्टल, 11 कारतूस और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की गई है। यह गैंग गैंगस्टर रोहित गोदारा से प्रभावित होकर पीड़ितों के कार्यालयों और गाड़ियों पर गोलीबारी कर रंगदारी वसूलने की योजना बना रहा था। पुलिस उपायुक्त नारा चेतन्य ने बताया कि स्पेशल सेल की दक्षिण परिक्षेत्र की टीम को सूचना मिली कि मथुरा का एक नया गैंग दिल्ली-एनसीआर में ठिकाना बना रहा है। यह गैंग रंगदारी के लिए गोलीबारी करने के लिए लक्ष्य तलाश रहा था। पुलिस ने द्वारका इलाके से स्कॉर्पियो कार में घूम रहे तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
सरगना का आपराधिक इतिहास
पूछताछ में पता चला कि 26 साल का कान्हा सिंह जयपुर, राजस्थान का निवासी है। उसने कॉलेज के दौरान ही अपराध का रास्ता चुना और गैंगलैंड नाम का गैंग बनाया। गैंगस्टर रोहित गोदारा से प्रभावित होकर उसने अपने साथियों वल्लभाचार्य और सूरज को गैंग में शामिल किया। 2023 में गैंग ने जयपुर में एक व्यक्ति की सुपारी किलिंग की थी। कान्हा सिंह के खिलाफ जयपुर में तीन मुकदमे दर्ज हैं। भरतपुर, राजस्थान निवासी 24 साल का सूरज पुश्तैनी पर राजस्थान में तीन मामले दर्ज हैं। भरतपुर, राजस्थान निवासी 30 साल का वल्लभाचार्य पेशे से जिम ट्रेनर था। मार्च 2026 में जयपुर में जिम खोलने के बाद वह कान्हा सिंह के संपर्क में आया और उसके गैंग से जुड़ गया।
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली एनसीआर में वसूली, दहशत फैलाने के लिए पनप रहे गैंगलैंड गैंग के सरगना समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सरगना की पहचान कान्हा सिंह जादौन उर्फ कान्हा ठाकुर जबकि अन्य दो आरोपियों की पहचान वल्लभाचार्य और सूरज के रूप में हुई है। इनके पास से तीन पिस्टल, 11 कारतूस और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है। जांच में पता चला कि सरगना गैंगस्टर रोहित गोदारा से प्रभावित है और पीड़ित के कार्यालय और गाड़ियों पर गोलीबारी कर उन्हें डराकर रंगदारी वसूलने करने के इरादे से दिल्ली में ठिकाना बना रहे थे।
पुलिस उपायुक्त नारा चेतन्य ने बताया कि स्पेशल सेल की दक्षिण परिक्षेत्र की टीम को हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी और रंगदारी के लिए गोलीबारी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। निरीक्षक मनेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम इसपर काम कर रही थी। इस दौरान टीम को पता चला कि यूपी के मथुरा का एक नया बना गैंग गैंगलैंड दिल्ली-एनसीआर में अपना ठिकाना बना रहा है। वह यहां रंगदारी वसूलने के लिए पीड़ित के कार्यालय और गाड़ी पर गोलीबारी करने के लिए टारगेट की तलाश में है। पुलिस ने इस गैंग पर तकनीकी निगरानी बढ़ाई। पुलिस को इस गैंग के सदस्यों के द्वारका इलाके में मौजूदगी का पता चला। पुलिस ने घेराबंदी कर स्कॉर्पियो कार में घूम रहे तीन आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से तीन पिस्टल और 11 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों से पूछताछ की।
-- --
कॉलेज में पढ़ने के दौरान ही सरगना आपराधिक वारदात में हुआ शामिल
पूछताछ में पता चला कि सरगना 26 साल का कान्हा सिंह जयपुर राजस्थान का रहने वाला है। उसका जन्म मथुरा में हुआ था। उसका परिवार लगभग 15 साल पहले जयपुर आ गया था। उसके माता-पिता के निधन हो चुका है और उसका एक छोटा भाई है। उसने जयपुर के सुबोध कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान वह अपनी मर्जी से अपराध का रास्ता चुन लिया। उसने मथुरा निवासी भूषण के साथ मिलकर गैंगलैंड के नाम का एक गैंग बनाया और सोशल मीडिया पर अपनी आपराधिक गतिविधियों का दिखावा किया। बाद में वह गैंगस्टर रोहित गोदारा से प्रभावित हो गया। उसने अपने साथियों वल्लभाचार्य और सूरज को अपने गैंग में शामिल कर लिया। 2023 में गैंग ने जयपुर में सुपारी किलिंग के तहत एक व्यक्ति को गाड़ी से कुचलकर मार डाला। जांच में पता चला कि उसके खिलाफ जयपुर में तीन मामले दर्ज हैं। भरतपुर राजस्थान निवासी 24 साल का सूरज पुश्तैनी ज़मीन के बंटवारे को लेकर हुए झगड़ों को सुलझाने के लिए अपराध का रास्ता चुन लिया। उसपर भी राजस्थान में तीन मामले दर्ज हैं। भरतपुर राजस्थान निवासी 30 साल का वल्लभाचार्य पेशे से जिम ट्रेनर था। मार्च 2026 में वह जयपुर में एक जिम खोला और वहां वह कान्हा सिंह के संपर्क में आया। वह उसके साथ जुड़ गया।