{"_id":"6a7dca2c3c2dd61ac806b018","slug":"security-tightened-in-delhi-ahead-of-independence-day-patrols-and-checks-stepped-up-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150555-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, गश्त और जांच बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, गश्त और जांच बढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि समारोहों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए गश्त बढ़ाने, वाहनों की जांच, ड्रोन से निगरानी और मॉक ड्रिल समेत कई उपाय किए जा रहे हैं।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार शहर की सीमाओं, भीड़भाड़ वाले बाजारों, मॉल, होटलों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। हरियाणा से लगी आया नगर सीमा पर बृहस्पतिवार को पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई तथा दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं पर नजर रखने के लिए कई जिलों में पुलिस टीमों ने गश्त और एहतियाती जांच तेज कर दी है।
पूर्वी दिल्ली में पुलिस संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में व्यापक जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, यमुना नदी के साथ-साथ यमुना खादर और अन्य संवेदनशील हिस्सों की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बाजारों, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जा रही है। भीड़ और संभावित कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने की तैयारियों के तहत उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस ने भीड़ प्रबंधन पर व्यापक मॉक ड्रिल की।
विज्ञापन
इस अभ्यास में सभी थाना प्रभारी और करीब 200 पुलिसकर्मी शामिल हुए। इसमें आंदोलन, प्रदर्शन, हिंसक विरोध और दंगा जैसी स्थिति से निपटने के लिए समन्वित कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित किया गया। पुलिसकर्मियों को पानी की बौछार करने वाले वाहनों, वज्र वाहनों और आंसू गैस बंदूकों समेत भीड़ नियंत्रण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल में भीड़ को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की संरचना, रणनीतिक तैनाती, टीम समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया का भी अभ्यास किया गया। बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था के दौरान उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में एक संदिग्ध हथियारबंद अपराधी को भी पकड़ा गया।
संदिग्ध कार चालक से हथियार बरामद
पुलिस ने बताया कि मुखर्जी नगर थाने की टीम ने बुधवार शाम एक संदिग्ध कार को रोका। इस दौरान कार चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उनमें से एक को पकड़ लिया, जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी सलमान (27) के रूप में हुई है। उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस के मुताबिक, सलमान के पास से एक स्वचालित पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए। कार के डैशबोर्ड से पांच और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले लूट और झपटमारी के मामलों में शामिल रहा है। मुखर्जी नगर थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीमों को 15 अगस्त तक के दिनों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।