फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ahead of Independence Day, the Delhi BJP took out Tiranga Yatras in five districts

Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली भाजपा ने पांच जिलों में निकाली तिरंगा यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रदेश भाजपा ने पांच जिलों में बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। बाहरी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, करोलबाग, केशवपुरम और शाहदरा जिलों में आयोजित यात्राओं में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्राओं के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का आह्वान किया गया।
बाहरी दिल्ली में सांसद योगेंद्र चांदोलिया के नेतृत्व में रोहिणी सेक्टर-2 से बालेश्वर मंदिर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें प्रदेश भाजपा की सह प्रभारी एवं सांसद डॉ. अल्का गुर्जर, विधायक राजकुमार चौहान, मनोज शौकीन और गजेंद्र दराल समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में यमुना विहार स्थित जिला कार्यालय से घौंडा चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। मनोज तिवारी ने कहा कि तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के राष्ट्र समर्पण का प्रतीक है। करोलबाग जिले में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम और प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। केशवपुरम जिले में प्रदेश महामंत्री योगिता सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली। इसमें विधायक राजकुमार भाटिया और पूनम भारद्वाज समेत कई नेता शामिल हुए। शाहदरा में जिलाध्यक्ष दीपक गाबा के नेतृत्व में लवली पब्लिक स्कूल से विकास मार्ग तक यात्रा निकाली गई। इसमें विधायक अभय वर्मा, अरविंदर सिंह लवली, ओमप्रकाश शर्मा, संजय गोयल और डॉ. अनिल गोयल समेत अन्य नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed