{"_id":"6a227cd7cdb4a8bdf402da57","slug":"delhi-high-court-refused-immediate-hearing-on-cockroach-janata-party-petition-regarding-protest-2026-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट से 'कॉकरोच जनता पार्टी' को राहत, प्रदर्शन के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट से 'कॉकरोच जनता पार्टी' को राहत, प्रदर्शन के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार किया। यह याचिका डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी के 6 जून को जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन के खिलाफ थी।
हाईकोर्ट से 'कॉकरोच जनता पार्टी' को राहत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली होईकोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से उत्पन्न होने वाली कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताओं को उठाया गया था।
Trending Videos
हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को इस मामले में राहत देने से मना कर दिया, जिससे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के आयोजन पर फिलहाल रोक नहीं लग सकी। याचिका में यह दलील दी गई थी कि इस तरह के विरोध प्रदर्शन से सार्वजनिक व्यवस्था बाधित हो सकती है और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि, कोर्ट ने याचिका पर तत्काल सुनवाई की आवश्यकता को नहीं माना और इस संबंध में कोई निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया।
इस फैसले से कॉकरोच जनता पार्टी को अपने प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की अनुमति मिल गई है, बशर्ते कि वे सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर लें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए अदालत ने उचित समय पर विचार करने की बात कही है।