सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police arrested guard Yogesh from Etah in UP in Janakpuri Kamal death case

Kamal Death Case: जनकपुरी केस में UP से दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी बोला-ठेकेदार को दी हादसे की जानकारी; फिर सो गया

अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 08 Feb 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
सार

जनकपुरी कमल मौत केस में पश्चिमी जिला पुलिस ने मजदूर योगेश को यूपी के एटा से गिरफ्तार किया। आरोपी को दिल्ली लाकर पूछताछ की जाएगी। वहीं राजेश प्रजापति को रिमांड पर लेने के लिए आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Delhi Police arrested guard Yogesh from Etah in UP in Janakpuri Kamal death case
कमल मौत मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जनकपुरी कमल मौत केस में पश्चिम जिला पुलिस ने मौके पर मौजूद रहने वाले मजदूर/गार्ड योगेश को यूपी के एटा से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की टीम उसे दिल्ली ला रही है। आरोपी का कहना है कि उसने ठेकेदार को फोन कर हादसे की जानकारी दे दी थी। इसके बाद वह सो गया था।
Trending Videos


पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे के बाद आरोपी योगेश एटा भाग गया था। शुरू से ही उसकी लोकेशन एटा में आ रही थी । दिल्ली पुलिस की टीमें शनिवार देर शाम एटा के लिए निकल गई थी और उसे तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस अधिकारियों को कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर गिरफ्तार किए गए राजेश प्रजापति को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिला पुलिस अधिकारी को कहना है कि राजेश प्रजापति को रिमाइंड पर लिया जाएगा। उसे आज कोर्ट मे पेश किया जाएगा।
 

यह है पूरा मामला
कमल गुरुवार की रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहा था। वह रोहिणी स्थित एक निजी बैंक की ब्रांच में कार्यरत था। जब वह लौट रहा था तब अचानक जनकपुरी के पास सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे ने उसकी जिंदगी छीन ली। जल बोर्ड से जुड़े इस गड्ढे में गिरने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed