{"_id":"60593fa3a6b7a7687e1f84ca","slug":"delhi-taxi-union-on-strike-on-1-april-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी संचालकों ने जताया विरोध: मांगों पर नहीं हुई सुनवाई तो एक अप्रैल को करेंगे सांकेतिक भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी संचालकों ने जताया विरोध: मांगों पर नहीं हुई सुनवाई तो एक अप्रैल को करेंगे सांकेतिक भूख हड़ताल
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 23 Mar 2021 06:38 AM IST
विज्ञापन
Taxi Cab
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी, कैब एग्रीगेटर(ओला, उबर) के किराये और पैनिक बटन के नाम पर नौ हजार रुपये वसूलने के खिलाफ दिल्ली के टैक्सी संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यूनियनों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे जल्द नहीं मानी गईं तो एक अप्रैल को सांकेतिक भूख हड़ताल पर करेंगे।
सर्वोदय ड्राइवर एसोसिशन ऑफ दिल्ली और दिल्ली टैक्सी, टूरिस्ट ड्राइवसर एसोसिएशन के बैनर तले
माता सुंदरी गुद्वारा के पास इकट्ठा होने के बाद दोनों यूनियनों के सदस्यों ने दिल्ली सचिवालय के लिए कूच किया। हालांकि उन्हें पुलिस बैरिकेड्स के पास रोक लिया गया। सर्वोदय टैक्सी ड्राइवर्स एसोसिएशन के कमलजीत गिल ने कहा कि पहले ही कोरोना काल में टैक्सी संचाकों को वित्तीय तंगी का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल की कीमत में इजाफा से हालात और भी बिगड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिल ने किराये पर विरोध जताते हुए कहा कि पहले तय कीमत के मुताबिक ही भुगतान किए जाने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कैब एग्रीगेटर कंपनियों को सिटी टैक्सी स्कीम के तहत लाने की मांग करते हुए कहा कि अब तक ऐसा न होने से उन्हें लगातार वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos
कैब संचालकों ने आरोप लगाया कि पैनिक बटन के नाम पर ड्राइवरों से जबरन 9000 रुपये लिए जा रहे हैं। इससे महिलाओ को फायदा कम, ड्राइवरों को लूटा अधिक जा रहा है। इस मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की।