फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delivery boy dies after falling from flyover under suspicious circumstances.

Delhi News: संदिग्ध हालात में फ्लाईओवर से गिरकर डिलीवरी बॉय की मौत

Wed, 12 Aug 2026 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Delivery boy dies after falling from flyover under suspicious circumstances.
शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन के पास हादसा
विज्ञापन


फ्लाईओवर पर बाइक के अलावा चप्पल और कुछ संदिग्ध निशान मिले

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अशोक विहार में बुधवार सुबह शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन के पास संदिग्ध हालात में फ्लाईओवर से गिरकर डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त धर्मेंद्र उर्फ नितिन (22) के रूप में हुई है। जांच के दौरान पुलिस को फ्लाईओवर से नितिन की बाइक, चप्पल और कुछ संदिग्ध निशान मिले हैं।
इसके आधार पर नितिन की मौत को संदेह से देखा जा रहा है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पुलिस सड़क हादसे के दौरान मौत का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से पड़ताल की जा रही है। चश्मदीदों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10.20 बजे अशोक विहार थाना पुलिस को सड़क हादसे की खबर मिली। टीम तुरंत शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन, गेट नंबर-3 के पास पहुंची। यहां एक युवक जख्मी हालत में मिला। उसके सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की टीम उसे दीपचंद बंधु अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। फ्लाईओवर के ऊपर से नितिन की बाइक मिली। बाद में मृतक की पहचान हुई। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि हादसे के दौरान नितिन फ्लाईओवर से नीचे सिर के बल गिर गया। वहीं फ्लाईओवर पर मिली नितिन की चप्पल और संदिग्ध निशान दूसरी ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस तमाम पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नितिन का परिवार मुकुंदपुर में रहता है। परिवार में पिता नेत्रपाल व अन्य सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed