{"_id":"698a75ed8b504f678a0c9576","slug":"heat-is-starting-to-be-felt-during-the-day-in-delhi-with-temperatures-reaching-26-7-degrees-celsius-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदा ले रही सर्दी! दिन में होने लगा गर्मी का एहसास, तापमान 26.7 डिग्री तक पहुंचा,अब सुबह और शाम की रहेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदा ले रही सर्दी! दिन में होने लगा गर्मी का एहसास, तापमान 26.7 डिग्री तक पहुंचा,अब सुबह और शाम की रहेगी ठंड
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 10 Feb 2026 05:34 AM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली में मौसम बदल रहा। फरवरी की सर्दी में गर्मी का अहसास होने लगा है। बीते एक सप्ताह से लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि इस फरवरी का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान है।
दोपहर में खिली धूप
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली में मौसम बदल रहा। फरवरी की सर्दी में गर्मी का अहसास होने लगा है। बीते एक सप्ताह से लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि इस फरवरी का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान है। अब सुबह व शाम हल्की सर्दी रहेगी और दिन में तेज धूप निकलने से मौसम सुहाना बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना भी नहीं है, इस कारण मौसम शुष्क बना रहेगा।
Trending Videos
दिल्ली में सोमवार को सुबह सवेरे के समय हल्की धुंध सी रही, लेकिन आठ बजे के बाद से तेज धूप निकली। इस बीच हवाएं भी चलती रही। इस कारण दिन में गर्मी का अहसास हुआ। जहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री से दर्ज हुआ वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज केंद्र पर अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पांच फरवरी के बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों में दस्तक दे रहा है। इसका असर दिल्ली में यह रहेगा कि आंशिक बादल रह सकते हैं और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जबकि विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 11 फरवरी तक हल्की बर्फबारी हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी तक अधिकतम तापमान 23 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 14 व 15 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है।