Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Increased mechanization to improve sanitation systems

Delhi News: सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए बढ़ाया मशीनीकरण

Wed, 11 Nov 2026 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Increased mechanization to improve sanitation systems
एनडीएमसी का कचरे के पृथक्करण और पुनर्चक्रण पर जोर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान हासिल करने के लिए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को केवल नियमित झाड़ू लगाने और कचरा उठाने तक सीमित नहीं रख रही है। सड़कों की मशीनीकृत सफाई से लेकर सार्वजनिक शौचालयों की निगरानी, कचरे के पृथक्करण और उसके पुनर्चक्रण तक कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। परिषद ने सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के साथ विशेष दस्ते भी बनाए हैं।
सड़कों पर दिन के समय यातायात और लोगों की आवाजाही अधिक रहने के कारण परिषद ने रात में सफाई व्यवस्था को मजबूत किया है। इसके लिए 11 मैकेनिकल रोड स्वीपर, 20 गॉबलर मशीनों और विशेष जेटिंग उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन मशीनों के जरिये सड़कों की धूल और कचरा हटाने के साथ प्रेशर जेट मशीनों से धुलाई भी की जाती है। मशीनीकरण का उद्देश्य सफाई कार्य तेज करने के साथ बड़े मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


14 विभागाध्यक्षों को सौंपी निगरानी की जिम्मेदारी
बियॉन्ड ऑफिस सर्किल पहल के तहत एनडीएमसी ने अपने 14 विभागाध्यक्षों को अलग-अलग सर्किल का नोडल अधिकारी बनाया है। सफाई व्यवस्था पर नजर रखने के लिए तीन विशेष दस्ते भी गठित किए गए हैं। परिषद ने 346 सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई और रखरखाव की निगरानी के लिए नेतृत्व कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत संबंधित अधिकारियों को इन सुविधाओं की स्थिति पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचरे के निस्तारण के लिए आठ केंद्र
एनडीएमसी क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 300 टन ठोस कचरा निकलता है, जबकि परिषद की प्रसंस्करण क्षमता 509 टन प्रतिदिन है। कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में बांटने और उसके पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के लिए आठ माइक्रो मटीरियल रिकवरी सुविधाएं और आरआरआर केंद्र स्थापित किए गए हैं। नौ आवासीय कॉलोनियों में 'अनुपम कॉलोनी' पहल के तहत घरों से ही कचरे का पृथक्करण, जैविक कचरे का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण और उपयोगी सामग्री का पुनर्चक्रण किया जा रहा है।


बाजारों को कचरा मुक्त बनाने की पहल
बाजारों में सफाई बनाए रखने के लिए गार्बेज फ्री मार्केट पहल और लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने के लिए प्रेरित करने के वास्ते रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। नागरिक सफाई संबंधी शिकायतें एनडीएमसी 311 एप और टोल फ्री नंबर 1533 पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed