{"_id":"6a8f29f15bbf36ac9a05d907","slug":"maternal-uncle-kills-nephew-in-paharganj-slum-dispute-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पहाड़गंज में झुग्गी विवाद में मामा ने भांजे की हत्या की, कैंच से किए वार, हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पहाड़गंज में झुग्गी विवाद में मामा ने भांजे की हत्या की, कैंच से किए वार, हत्यारोपी गिरफ्तार
Wed, 26 Aug 2026 11:36 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, पहाड़गंज (दिल्ली)
अमर उजाला नेटवर्क, पहाड़गंज (दिल्ली)
Published by: Akash Dubey
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Crime Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पहाड़गंज में मंगलवार को मामा ने झुग्गी विवाद में अपने भांजे की हत्या कर दी। 19 वर्षीय मृतक आराम बाग झुग्गी में रहता था और ई-रिक्शा चालक था। आरोपी मामा रवि (39) भी ई-रिक्शा चालक है, जो मुल्तानी डंडा, नबी करीम का निवासी है। घटना शाम करीब 7:15 बजे आराम बाग झुग्गी में हुई। रवि नशे की हालत में भांजे के घर आया और कैंची से हमला किया।
विज्ञापन
हमले में भांजे की दाहिनी जांघ और बांह पर घातक चोटें लगीं। उसे एलएचएमसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो घंटे के भीतर आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया। मौके से कैंची और एक छोटी तलवार बरामद हुई। आरोपी पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पहाड़गंज पुलिस ने एफआईआर 380/26 दर्ज की है और जांच जारी है।
विज्ञापन