Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Starting a cruise service trial before cleaning the Yamuna is a misguided step: Devendra

यमुना की सफाई से पहले क्रूज सेवा का ट्रायल गलत कदम : देवेंद्र

Mon, 09 Nov 2026 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Starting a cruise service trial before cleaning the Yamuna is a misguided step: Devendra
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने यमुना में नमो यमुना नदी सफारी के तहत क्रूज सेवा का ट्रायल रन शुरू किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यमुना के दूषित पानी की सफाई को प्राथमिकता देने के बजाय नदी में पर्यटन सेवा शुरू करना गलत समय पर उठाया गया खतरनाक कदम है। सरकार को क्रूज सेवा शुरू करने से पहले नदी में गिरने वाले नालों और सीवेज के पानी को शोधित करने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की परियोजनाएं पूरी करनी चाहिए थीं।
विज्ञापन

देवेंद्र यादव ने कहा कि अनुपचारित सीवेज सीधे यमुना में गिरने के कारण नदी का पानी बेहद दूषित हो चुका है। ऐसे में क्रूज सेवा में सफर करने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से पूछा कि जब यमुना की सफाई ही नहीं हुई है तो लोग किस भरोसे नदी में नौका विहार करेंगे। उन्होंने दिवाली के बाद दिल्ली में बढ़े वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के स्तर तक पहुंच गया। ऐसे गंभीर हालात में सरकार को प्रदूषण नियंत्रण और लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए, लेकिन वह क्रूज जैसी पर्यटन परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed