{"_id":"69cbdc0840c6e203120a7c9f","slug":"three-accused-arrested-for-selling-cold-drinks-and-biscuits-with-new-expiry-date-in-delhi-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: कोल्ड ड्रिंक्स-बिस्कुट पर नई एक्सपायरी डेट डालकर बेच रहे थे आरोपी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: कोल्ड ड्रिंक्स-बिस्कुट पर नई एक्सपायरी डेट डालकर बेच रहे थे आरोपी, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 31 Mar 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने बामनोली गांव में छापेमारी कर एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स और बिस्कुट पर नई तारीख लगाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने द्वारका जिला के बामनोली गांव में चल रहे एक फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। टीम ने यहां एक गोदाम में छापेमारी कर भारी मात्रा में एक्सपायर हो चुकी कोल्ड ड्रिंक्स और बिस्कुट बरामद किए हैं। आरोपी इन कोल्ड ड्रिंक्स और बिस्कुट पर नई डेट डालकर उस माल को बाजार में बेच रहे थे।
Trending Videos
पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को दबोचा है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी कमल मुदगिल के अलावा लोकेश कुमार व शिवम के रूप में हुई है। कमल मुदगिल गोदाम का मालिक है जबकि बाकी दोनों आरोपी उसके कर्मचारी हैं। यह लोग थिनर की मदद से पुरानी एक्सपायर हो चुकी डेट को मिटाकर मशीन की मदद से नई डेट डालते थे। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी, हानिकारक खाद्य पदार्थ की बिक्री, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र रचने की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी पुराना माल कहां से लाते थे और इसको आगे कहां सप्लाई करते थे। इनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार दोपहर खबर मिली कि द्वारका के बामनोली गांव स्थिम एक गोदाम में एक्सपायर हो चुके कोल्ड ड्रिंक्स, बिस्कुट व अन्य सामान पर नई तारीख डालकर उनको बाजार में बेचा जा रहा है। इसकी जानकारी टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
इसके बाद दोपहर को ही टीम ने गोदाम पर छापेमारी की। टीम को वहां पर शिवम व लोकेश कुमार एक आधुनिक मशीन और थिनर की मदद से कोल्ड ड्रिंक्स व बिस्कुट पर नई तारीख डालते मिले। इनको रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि गोदाम का मालिक कमल मुदगिल है, उसे भी बाद में दबोच लिया गया।
पुलिस ने गोदाम से एक्सपायर हो चुकी थम्सअप (25 बॉक्स), स्प्राइट (35 बॉक्स), लिम्का (20 बॉक्स), कोका कोला (35 बॉक्स) पार्ले प्लेटिना (20 बॉक्स) व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल थिनर व मशीनें भी बरामद की हैं। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।