सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two children fainted due to LPG leakage in delhi one died

एलपीजी ने मासूम की जान ली: गैस के रिसाव से बेहोश हुईं दो बच्चियां, एक की हुई मौत, कमरे में सो रही थी मां

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 15 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
सार

मयूर विहार में एलपीजी रिसाव से ढाई साल की सना खातून की दम घुटने से मौत हो गई। सात साल की दूसरी बच्ची को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस जांच कर रही है।

Two children fainted due to LPG leakage in delhi one died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Indane
विज्ञापन

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहर फेज-3 स्थित एक फ्लैट में एलपीजी रिसाव के बाद कमरे में खेल रहीं सात और ढाई साल की दो मासूम अचेत हो गईं। बच्चियां जमीन पर गिरीं तो वहीं सो रही मां की आंख खुली। उसने बच्चियों की हालत देखी तो शोर मचा दिया। मासूमों के पिता को खबर देने के बाद पड़ोसी दोनों को लेकर नोएडा स्थित मेट्रो अस्पताल लेकर भागे।

Trending Videos

इस बीच ढाई साल की मासूम ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि सात साल की मासूम को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक की शिनाख्त ढाई साल की सना खातून के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही गाजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में छानबीन के बाद मासूम का शव कब्जे में लेकर एलबीएस मोर्चरी भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अभी ऐसा लग रहा है कि एलपीजी की वजह से दम घुटने से मासूम की मौत हुई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद ही मौत की सही वजहों का पता चल पाएगा। इधर मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद राहिद अपने परिवार के साथ आशीर्वाद अपार्टमेंट फ्लैट नंबर-162, मयूर विहार में रहते हैं। इनके परिवार में पत्नी परवीन खातून के अलावा दो बेटियां राफिया खातून व सना थीं। राहिद राजबीर कॉलोनी गली नंबर-10 में दर्जी का काम करते हैं। रविवार सुबह वह अपने काम पर चले गए थे।

इस बीच दोपहर के समय परवीन अपने कमरे में सो रही थीं, जबकि इनकी दोनो बेटियां कमरे में खेल रही थीं। इस बीच अचानक दोनों अचेत हो गईं। कुछ देर बाद परवीन को सोते समय लगा कि उनका दम घुट रहा है। आंख खुली तो देखा कि दोनों बेटियां फर्श पर अचेत पड़ी थीं। फौरन परवीन दोनों बच्चियों को उठाकर वहां से भागीं।

कमरे में एलपीजी रिसाव की तेज दुर्गंध आ रही थी। परवीन ने शोर मचाया तो पड़ोसी वहां आ गए। उन्होंने रोते हुए पड़ोसियों को बात बताई। फौरन पड़ोसी बच्चियों को अस्पताल लेकर भागे। इस बीच राहिद भी आ गए। अस्पताल ले जाने पर सना को मृत घोषित कर दिया, जबकि राफिया को होश आ गया। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

अस्पताल से ही पुलिस को खबर मिली। बाद में पुलिस अस्पताल पहुंची और सना के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद एक टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घर में रखा एलपीजी सिलिंडर लीक पाया है। कमरे से साक्ष्य जुटाने के बाद टीम वापस गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एलपीजी सिलिंडर में पाइप के पास से रिसाव हो रहा था।

कमरे में वेंटिलेशन न होने के कारण गैस वहां भारती चली गई और दोनों बच्चियां उसकी वजह से अचेत हो गई। बाकी पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गाजीपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed