BSEB Vacancy 2026: बीएसईबी ने निकाली को-ऑर्डिनेटर की भर्ती, वेतन 75 हजार रुपये; इंटरव्यू के जरिए होगा चयन
BSEB Vacancy 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने को-ऑर्डिनेटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को 75,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB Coordinator Recruitment 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम में समन्वयक (को-ऑर्डिनेटर) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत 3 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 75 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
समन्वयक पद के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातकोत्तर होना आवश्यक है। MBA डिग्रीधारियों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही अभ्यर्थी के पास JEE, NEET या अन्य किसी कोचिंग संस्थान में समन्वयक अथवा समकक्ष पद पर कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
प्राप्त आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 18 अगस्त 2026 तक ई-मेल या मोबाइल के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 20 अगस्त 2026 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना में आयोजित होगा।
सेवा अवधि और जिम्मेदारियां
चयनित उम्मीदवार की नियुक्ति संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर की जाएगी। शुरुआत में सेवा अवधि दो वर्ष की होगी। हालांकि, काम संतोषजनक रहने और जरूरत होने पर अनुबंध को हर 11 महीने पर बढ़ाया जा सकता है। चयनित समन्वयक को कोचिंग कार्यक्रम, कक्षाओं के संचालन और छात्रों के लिए की गई व्यवस्थाओं की निगरानी तथा प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालनी होगी।
ऐसे करें आवेदन
- बिहार बोर्ड की कोचिंग वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "Co-ordinator" लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- शैक्षिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र और सैलरी स्लिप समेत सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसकी एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।