फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   DU Placement Drive Sees Participation of Over 75 Recruiters and 500 Candidates

DU Placement: डीयू के प्लेसमेंट अभियान में 75 से अधिक कंपनियां शामिल, 500 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

Sun, 09 Aug 2026 10:04 AM IST
Shahin Praveen पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 09 Aug 2026 10:04 AM IST
सार

DU Placement Drive: दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित प्लेसमेंट अभियान में 75 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 500 से ज्यादा छात्रों और नौकरी तलाशने वाले युवाओं ने विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी प्राप्त की और भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया।

विज्ञापन
DU Placement Drive Sees Participation of Over 75 Recruiters and 500 Candidates
DU - फोटो : डीयू (फाइल)

विस्तार

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय के सतत शिक्षा और विस्तार विभाग ने शनिवार को एक प्लेसमेंट अभियान का आयोजन किया, जिसमें 75 से अधिक संगठनों और 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिससे छात्रों को संभावित नियोक्ताओं के साथ सीधे बातचीत करने के अवसर मिले।

विज्ञापन

प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों और रिक्रूटर्स की सीधी मुलाकात

यह ड्राइव सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक डिपार्टमेंट के सेमिनार रूम में हुई। इस ड्राइव में MA टूरिज्म मैनेजमेंट, MA लाइफलॉन्ग लर्निंग एंड एक्सटेंशन, सोशल साइंस डिपार्टमेंट में एनरोल्ड छात्र और 'सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन' के छात्र शामिल हो सकते थे। यूनिवर्सिटी के अनुसार, इस इवेंट में रिक्रूटर्स के साथ सीधी बातचीत, इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स के साथ नेटवर्किंग के मौके और करियर गाइडेंस सेशन शामिल थे। इनका मकसद इंडस्ट्री और एकेडेमिया के बीच संबंध मजबूत करना और छात्रों की रोजगार पाने की क्षमता को बेहतर बनाना था। 

विज्ञापन

किन क्षेत्रों की संस्थाओं ने प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लिया?

इस ड्राइव में शिक्षा, सामाजिक विकास, स्वास्थ्य, रिसर्च, मानवाधिकार, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी जैसे सेक्टर की संस्थाओं ने हिस्सा लिया। हिस्सा लेने वाली संस्थाओं में जनहित सोसाइटी फॉर सोशल वेलफेयर, अभिव्यक्ति फाउंडेशन, सरस्वती एजुकेशनल सोसाइटी, चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया, बाल विकास धारा, समन्वित शिक्षा संस्थान, आकांक्षी समिति, इंडियन सोसाइटी फ़ॉर एप्लाइड रिसर्च, EFRAH, समर्थ, मित्र ट्रस्ट, आधार और MRYDO शामिल थीं। टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का प्रतिनिधित्व 'उमा टूरिज़्म एंड हॉलिडेज' और 'ट्रिपस्ट्राइड टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड' ने किया, जिन्होंने ट्रैवल और टूरिज्म में कई मौके दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति योगेश सिंह की देखरेख में हुआ आयोजन

यह इवेंट DU के वाइस चांसलर योगेश सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की डायरेक्टर पायल मागो और 'डिपार्टमेंट ऑफ कंटिन्यूइंग एजुकेशन एंड एक्सटेंशन' के हेड कुमार आशुतोष संरक्षक (patrons) थे, जबकि 'सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन' के डायरेक्टर अजय जायसवाल सह-संरक्षक (co-patron) थे। यूनिवर्सिटी ने कहा कि डिपार्टमेंट छात्रों को करियर के ज्यादा मौके देने के लिए नियमित रूप से ऐसे ही रोजगार-केंद्रित कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed