KVS Tier 2 Result: इंतजार खत्म, केवीएस-एनवीएस और ईएमआरएस टियर-2 रिजल्ट पर अपडेट; जानें कब जारी होंगे नतीजे
KVS NVS EMRS Tier 2 Result 2026: केवीएस, एनवीएस और ईएमआरएस भर्ती परीक्षा के टियर-2 रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बोर्ड ने परिणाम जारी करने की तारीख से जुड़ी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KVS Tier 2 Result 2026: केवीएस, एनवीएस और ईएमआरएस टियर-2 परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। सीबीएसई की सीटीईटी इकाई ने आधिकारिक रूप से जानकारी दी है कि टियर-2 भर्ती परीक्षा के नतीजे अगस्त में ही घोषित किए जाएंगे। इस संबंध में 7 अगस्त 2026 को एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।
कब जारी होगा रिजल्ट?
इन परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2026 में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए किया गया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, टियर-2 के नतीजे अगस्त 2026 के मध्य से चरणबद्ध तरीके से घोषित किए जाएंगे।
रिजल्ट में देरी क्यों हुई?
टियर-2 परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल थे। परीक्षा में 68 विषयों की 2.1 लाख से अधिक डिस्क्रिप्टिव उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना था। OMR शीट और आंसर-की से जुड़ा काम पूरा हो चुका है, जबकि डिस्क्रिप्टिव उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अंतिम चरण में है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट पर ही भरोसा करें।
जाने रिजल्ट के बाद अगला चरण
टियर-2 रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवार अपने स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके देख सकेंगे। इसके बाद संबंधित पद के अनुसार स्किल टेस्ट या इंटरव्यू आयोजित किया जा सकता है।
सभी चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
KVS NVS EMRS Tier 2 Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट?
- KVS, NVS, EMRS या CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "Recruitment" या "Result" सेक्शन पर क्लिक करें।
- KVS/NVS/EMRS Tier 2 Result 2026 लिंक को चुनें।
- अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करते ही आपका रिजल्ट या स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट में दर्ज सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।