फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   campus diaries: Delhi University Adds 2,589 Fresh Applicants in Undergraduate Admission Process

Campus Diaries: मिड एंट्री का छात्रों ने उठाया फायदा, डीयू स्नातक दाखिले की रेस में 2,589 नए छात्र शामिल

Sat, 08 Aug 2026 10:35 AM IST
Shahin Praveen अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 08 Aug 2026 10:35 AM IST
सार

DU UG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक दाखिला सत्र 2026 में मिड एंट्री प्रक्रिया के तहत 2,589 नए छात्र शामिल हुए हैं। विश्वविद्यालय ने 3 से 5 सितंबर तक छात्रों को मिड एंट्री की सुविधा दी थी, जिसके जरिए वे दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो सके।

विज्ञापन
campus diaries: Delhi University Adds 2,589 Fresh Applicants in Undergraduate Admission Process
DU UG Admission 2026 - फोटो : AI

विस्तार

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जारी दाखिला प्रक्रिया में 2589 नए छात्रों की एंट्री हुई है। अब ये छात्र भी सीट आवंटन की दौड़ में शामिल हो गए हैं। विश्वविद्यालय ने दूसरी आवंटन सूची के बाद तीन से पांच सितंबर तक मिड एंट्री और पहले से भरी गई वरीयताओं में बदलाव का अवसर दिया था। इस दौरान इन नए छात्रों ने मिड एंट्री का विकल्प चुनकर दाखिला प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

विज्ञापन


डीयू की दो सीट आवंटन सूचियों के बाद विभिन्न कॉलेजों और पाठ्यक्रमों में कुल 12 हजार सीटें अभी भी खाली हैं। इनमें सबसे अधिक एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के छात्रों की रिक्त हैं। सामान्य वर्ग व अन्य वर्गों के लिए साइंस व भाषा के प्रोग्राम में अभी कुछ सीटें बची हुई हैं। इन्हीं रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए छात्रों को मिड एंट्री का अवसर दिया गया था मिड एंट्री लेने वाले छात्रों में ऐसे छात्र शामिल हैं, जो पहले चरण में किसी कारणवश कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के तहत आवेदन नहीं कर पाए थे। इसके अलावा कई छात्रों ने अपनी पहले से भरी गई वरीयताओं में भी बदलाव किया है, ताकि तीसरे चरण में बेहतर विकल्प मिलने की संभावना बढ़ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed