{"_id":"695368433d5468bc3509e2ad","slug":"icsi-cs-june-2026-exam-schedule-released-for-executive-and-professional-programmes-2025-12-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICSI CS June 2026: आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम का शेड्यूल जारी, एक जून से होंगे एग्जाम","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
ICSI CS June 2026: आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम का शेड्यूल जारी, एक जून से होंगे एग्जाम
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार
ICSI CS June 2026 Exam: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने सीएस जून 2026 परीक्षा के लिए एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस टाइम टेबल के अनुसार, परीक्षाएं 1 जून से शुरू होंगी।
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
ICSI CS June 2026 Time Table OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी (CS) जून 2026 परीक्षा के लिए एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम की समय सारिणी जारी कर दी है। यह टाइम टेबल 2022 सिलेबस के तहत परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों पर लागू होगा। आधिकारिक नोटिस ICSI की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Trending Videos
अधिसूचना के अनुसार, CS जून 2026 की परीक्षाएं 1 जून 2026 से 7 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। सभी पेपर सुबह के सत्र में होंगे।
आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, 2022 के सिलेबस के तहत ICSI CS परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक कराई जाएंगी। उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा, यानी सुबह 9:00 से 9:15 बजे तक। इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति या तकनीकी कारणों से परीक्षा प्रभावित होने पर 8, 9 और 10 जून 2026 की तारीखें रिजर्व रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ICSI CS एग्जीक्यूटिव जून 2026 परीक्षा की समय सारिणी
| तारीख | दिन | विषय (पेपर) |
|---|---|---|
| 1 जून 2026 | सोमवार | न्यायशास्त्र, व्याख्या और सामान्य कानून (ग्रुप 1) |
| 2 जून 2026 | मंगलवार | केपिटल मार्किट और सिक्योरिटी लॉ (ग्रुप 2) |
| 3 जून 2026 | बुधवार | कंपनी लॉ और प्रेक्टिस (ग्रुप 1) |
| 4 जून 2026 | गुरुवार | इकोनॉमिक, कमर्शियल और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ (ग्रुप 2) |
| 5 जून 2026 | शुक्रवार | सेटिंग अप ऑफ बिजनेस, इंडस्ट्रियल और लेबर लॉ (ग्रुप 1) |
| 6 जून 2026 | शनिवार | टैक्स लॉ और प्रेक्टिस (ग्रुप 2) |
| 7 जून 2026 | रविवार | कॉर्पोरेट अकाउंटिंग और फाइनेंशियल मैनेजमेंट (ग्रुप 1) |
ICSI CS प्रोफेशनल जून 2026 परीक्षा का टाइम टेबल
| तारीख | दिन | विषय (पेपर) |
|---|---|---|
| 1 जून 2026 | सोमवार | एनवायरनमेंटल, सोशल और गवर्नेंस (ESG) प्रिंसिपल्स और प्रैक्टिस (ग्रुप 1) |
| 2 जून 2026 | मंगलवार | स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट फाइनेंस (ग्रुप 2) |
| 3 जून 2026 | बुधवार | ड्राफ्टिंग, प्लीडिंग्स और अपीयरेंस (ग्रुप 1) |
| 4 जून 2026 | गुरुवार | कॉर्पोरेट रिस्ट्रक्चरिंग, वैल्यूएशन और इनसॉल्वेंसी (ग्रुप 2) |
| 5 जून 2026 | शुक्रवार | कंप्लायंस मैनेजमेंट, ऑडिट और ड्यू डिलिजेंस (ग्रुप 1) |
| 6 जून 2026 | शनिवार | इलेक्टिव सब्जेक्ट-2 (ओपन बुक एग्जाम) (ग्रुप 2) |
| 7 जून 2026 | रविवार | इलेक्टिव सब्जेक्ट-1 (ओपन बुक एग्जाम) (ग्रुप 1) |