सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   ISRO YUVIKA 2026: Great Opportunity for Class 9 Students, Check Selection Process

ISRO YUVIKA 2026: इसरो में जाने का शानदार मौका, कक्षा 9वीं के अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई; देखें चयन प्रक्रिया

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 22 Feb 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Young Scientist Programme YUVIKA-2026: इसरो के युविका 2026 कार्यक्रम में कक्षा 9वीं के छात्रों को भाग लेने का शानदार मौका मिल रहा है। यह कार्यक्रम अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए विशेष रूप से शुरू किया गया है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

ISRO YUVIKA 2026: Great Opportunity for Class 9 Students, Check Selection Process
इसरो,isro - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

ISRO YUVIKA 2026: अगर आपका बच्चा अंतरिक्ष, रॉकेट और विज्ञान की दुनिया में रुचि रखता है, तो उसके लिए एक शानदार मौका है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने लोकप्रिय युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम (YUVIKA) 2026 की घोषणा कर दी है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 9वीं के प्रतिभाशाली छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और उसके अनुप्रयोगों की बुनियादी जानकारी देना है। इसके लिए सख्त योग्यता मानदंड निर्धारित किए गए हैं, ताकि योग्य छात्रों को इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जा सके।

Trending Videos

जरूरी तिथियां

इवेंट दिनांक
कार्यक्रम की घोषणा 20 फरवरी 2026
पंजीकरण प्रारंभ तिथि 27 फरवरी 2026
पंजीकरण समाप्त तिथि 31 मार्च 2026
प्रथम चयन सूची का प्रकाशन 13 अप्रैल 2026
दूसरी चयन सूची का प्रकाशन (रिक्ति के कारण) 20 अप्रैल 2026
युविका कार्यक्रम 11–22 मई 2026
 

कौन कर सकता है आवेदन?

इसरो के युविका 2026 कार्यक्रम के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो 1 जनवरी 2026 तक कक्षा 9 में पढ़ रहे हों और भारत के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में नामांकित हों। इस कार्यक्रम में हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से छात्रों का चयन किया जाएगा, ताकि सभी को समान अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन मानदंड (Selection Criteria)

युविका 2026 का चयन योग्यता आधारित और बहुस्तरीय होगा। प्रमुख वेटेज इस प्रकार हैं:

मानदंड भार (%)
कक्षा 8 या नवीनतम परीक्षा में अंक 50%
ऑनलाइन क्विज प्रदर्शन 10%
विज्ञान मेले और सहपाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी 2-10%
ओलंपियाड या समकक्ष उपलब्धियां 2-5%
खेल प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां 2-5%
स्काउट/गाइड्स, NCC, NSS सदस्यता (पिछले 3 वर्ष) 5%
ग्रामीण विद्यालयों के छात्र (पंचायत क्षेत्रों में) 15%

ऐसे करें आवेदन

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “YUVIKA 2026” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले विवरण ध्यान से जांच लें।
  • आवेदन सफल होने पर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed