CBSE: सीबीएसई ने 12वीं के पुनर्मूल्यांकन पोर्टल में तकनीकी खराबी स्वीकार की, दोपहर 2 बजे तक बहाली की उम्मीद
CBSE Class 12th: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 20 मई को जारी आधिकारिक नोटिस में माना है कि कक्षा 12वीं के मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन पोर्टल में तकनीकी खराबी आ रही है। इस वजह से कई छात्रों को पोर्टल पर लॉगिन और आवेदन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 के छात्रों की समस्याओं को देखते हुए कदम उठाया है। कई छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी ऑनलाइन प्राप्त करने में परेशानी का सामना कर रहे थे, जिससे उनके बीच असंतोष बढ़ रहा था। इस समस्या को दूर करने के लिए बोर्ड ने सुधारात्मक कार्रवाई शुरू की है।
बोर्ड ने बताया है कि कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में फिलहाल तकनीकी समस्या आ रही है। इसके अलावा, विशेषज्ञों की टीम इस समस्या को ठीक करने में लगी हुई है और उम्मीद है कि यह सुविधा आज दोपहर 2:00 बजे तक फिर से शुरू हो जाएगी।
छात्रों से धैर्य रखने और सही समय पर आवेदन करने की अपील
बोर्ड ने छात्रों से धैर्य रखने और सहयोग करने की अपील की है। जिन छात्रों को शिकायत निवारण के लिए स्कैन कॉपी चाहिए, उन्हें पोर्टल शुरू होते ही पहले आवेदन करने की सलाह दी गई है। वहीं, जो छात्र केवल रिकॉर्ड या भविष्य के उपयोग के लिए कॉपी चाहते हैं, उन्हें पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह सुविधा दी जाएगी।
बोर्ड ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन प्रतियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र इस सुविधा के लिए 22 मई की जगह 23 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी और केवल अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
सचिव संजय कुमार ने बताया कि अब किसी छात्र से उत्तर पुस्तिका देखने के लिए 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा, उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन के लिए 100 रुपये और किसी विशेष प्रश्न के उत्तर की पुनः जांच के लिए 25 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच प्रक्रिया में छात्र के अंक बढ़ते हैं या संशोधित होते हैं, तो उससे लिया गया पूरा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।