सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CBSE Extends Deadline for Class 12 Scanned Answer Books After Website Technical Glitches

CBSE: सीबीएसई ने 12वीं की स्कैन कॉपी लेने की तारीख बढ़ाई, अब 23 मई तक मौका, तकनीकी दिक्कतों के बाद लिया फैसला

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 19 May 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार

सीबीएसई ने तकनीकी दिक्कतों के चलते 12वीं बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी लेने की अंतिम तारीख 22 मई से बढ़ाकर 23 मई कर दी है। छात्रों को वेबसाइट पर लॉगिन और भुगतान में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
 

CBSE Extends Deadline for Class 12 Scanned Answer Books After Website Technical Glitches
सीबीएसई का बड़ा फैसला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तारीख एक दिन बढ़ा दी है। बोर्ड ने यह फैसला वेबसाइट पर आई तकनीकी समस्याओं को देखते हुए लिया है। अब छात्र 23 मई तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले अंतिम तारीख 22 मई तय की गई थी।

Trending Videos


सीबीएसई ने मंगलवार को जारी आधिकारिक सर्कुलर में कहा कि पोस्ट-वेरिफिकेशन सुविधाओं से जुड़ी वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतें सामने आई थीं। ऐसे में छात्रों को पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से आवेदन की समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि वे बढ़ाई गई समयसीमा का उपयोग करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। हालांकि बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।
विज्ञापन


छात्रों ने सोशल मीडिया पर उठाई थी शिकायतें

दरअसल, आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की थी कि वेबसाइट पर लॉगिन करने, फीस जमा करने और आवेदन लिंक खुलने में परेशानी आ रही है। कुछ छात्रों ने यह भी कहा कि भुगतान के बाद आवेदन पूरा नहीं हो पा रहा था।

सीबीएसई ने 19 मई से 22 मई तक स्कैन कॉपी प्राप्त करने की सुविधा शुरू की थी। यह प्रक्रिया बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन प्रक्रिया शुरू करने के बाद शुरू की गई थी।

26 से 29 मई के बीच मिलेंगी स्कैन कॉपियां

जो छात्र स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करेंगे, वे 26 मई से 29 मई के बीच अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी देख सकेंगे।

फीस में भी किया गया बड़ा बदलाव

इस साल सीबीएसई ने फीस में भी बड़ी कटौती की है। पहले स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए छात्रों को 700 रुपये देने पड़ते थे, जबकि अब यह शुल्क घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है।

इसके अलावा उत्तर पुस्तिका सत्यापन की फीस 500 रुपये से घटाकर 100 रुपये कर दी गई है। वहीं, पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्रों को प्रति प्रश्न 25 रुपये शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed