सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 10 Result 2026: Kendriya Vidyalayas Top JNV with Margin, Institution-wise Comparison Inside

CBSE 10th Result: इस बार केंद्रीय विद्यालय टॉप पर, JNV को दिया इतने फीसदी का फासला; देखें संस्थान वार परिणाम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 15 Apr 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

CBSE 10th Result Institute-Wise: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणामों में केंद्रीय विद्यालय 99.57% उत्तीर्णता के साथ टॉप पर रहे, जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय 99.42% उत्तीर्णता के साथ दूसरे स्थान हैं। 2025 में जेएनवी आगे था, लेकिन इस बार केवी ने 0.15% की बढ़त से बाजी पलट दी।
 

CBSE Class 10 Result 2026: Kendriya Vidyalayas Top JNV with Margin, Institution-wise Comparison Inside
CBSE 10th Result Institute Wise - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

CBSE 10th Result 2026 Institute-Wise: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार संस्थान वार प्रदर्शन में केंद्रीय विद्यालय (KV) ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया है, जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) दूसरे स्थान पर रहे। सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

Trending Videos

केंद्रीय विद्यालय ने मारी बाजी

  • 2026 के परिणाम में केंद्रीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 99.57% रहा, जो सभी स्कूल कैटेगरी में सबसे ज्यादा है।
  • वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालयों का पास प्रतिशत 99.42% दर्ज किया गया। इस तरह केवी ने जेएनवी को 0.15% का मामूली अंतर से पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य स्कूलों का प्रदर्शन

संस्थान वार रिजल्ट में अन्य स्कूलों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:

  • सेंट्रल तिब्बतन स्कूल - 97.42%
  • निजी (इंडिपेंडेंट) स्कूल - 93.77%
  • सरकारी स्कूल - 91.43%
  • सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल - 91.01%

यह आंकड़े दिखाते हैं कि टॉप संस्थानों और अन्य स्कूलों के बीच अभी भी स्पष्ट अंतर बना हुआ है।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

पिछले साल से तुलना

अगर 2025 और 2026 के आंकड़ों की तुलना करें तो टॉप दो संस्थानों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है।

2025

  • जेएनवी - 99.49%
  • केवी - 99.45% (जेएनवी आगे 0.04% से)

2026

  • केवी - 99.57%
  • जेएनवी - 99.42% (केवी आगे 0.15% से)

यानी 2025 में जहां जवाहर नवोदय विद्यालय ने मामूली बढ़त बनाई थी, वहीं 2026 में केंद्रीय विद्यालयों ने न सिर्फ बढ़त हासिल की, बल्कि अंतर भी थोड़ा बढ़ा दिया। यह बदलाव दोनों संस्थानों के बीच लगातार कड़े प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed