CBSE 12th Exam: पश्चिम एशिया में छठी बार रद्द हुई 12वीं की परीक्षा, समीक्षा के बाद बोर्ड का फैसला; देखें नोटिस
CBSE 12th Exam Cancelled:पश्चिम एशिया में जारी हालात को देखते हुए सीबीएसई ने फिर से 12वीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। सीबीएसई ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विस्तार
CBSE Class 12 Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पश्चिम एशिया के कुछ देशों में होने वाली कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के मद्देनजर बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के स्कूलों के लिए निर्धारित परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की है। यह निर्णय संबंधित देशों के स्कूलों और अधिकारियों से मिले सुझावों तथा परिस्थितियों की समीक्षा के बाद लिया गया है।
सीबीएसई के अनुसार 16 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच होने वाली कक्षा 12वीं की सभी बोर्ड परीक्षाएं इन सात देशों में रद्द कर दी गई हैं। यह फैसला उन स्कूलों के लिए लागू होगा जो इन देशों में सीबीएसई से संबद्ध हैं।
Important Update on CBSE Class XII Exams in Middle East Countries
— CBSE HQ (@cbseindia29) March 15, 2026
CBSE has issued Circular -6 regarding cancellation of Board Exams of Class XII in Middle East countries
See attachment for further details pic.twitter.com/FfZc5vKMHT
अब तक इतनी बार परीक्षा स्थगित
सीबीएसई द्वारा जारी परिपत्रों के अनुसार इन परीक्षाओं को अब तक पांच बार (1, 3, 5, 7 और 9 मार्च 2026) स्थगित किया जा चुका था। लगातार बनी परिस्थितियों को देखते हुए अब बोर्ड ने इन सभी परीक्षाओं को पूरी तरह रद्द करने का फैसला लिया है।
परिणाम को लेकर बोर्ड ने क्या कहा?
इन देशों के कक्षा 12वीं के छात्रों का परिणाम किस आधार पर घोषित किया जाएगा, इसकी जानकारी सीबीएसई बाद में अलग से जारी करेगा। बोर्ड ने कहा है कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए परिणाम की प्रक्रिया जल्द ही तय कर सूचित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X