सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   187 Schools Register for Indian Schools Convention: Jury Review Process Underway; Event to be Held in New Delh

187 स्कूलों ने इंडियन स्कूल्स कन्वेंशन के लिए कराया पंजीकरण: जूरी समीक्षा प्रक्रिया जारी, 26 मार्च को आयोजन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Sun, 15 Mar 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार

सेंटर फॉर नमो स्टडीज (नमो अध्ययन केन्द्र) द्वारा 26 मार्च को इंडियन स्कूल्स कन्वेंशन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। 

187 Schools Register for Indian Schools Convention: Jury Review Process Underway; Event to be Held in New Delh
इंडियन स्कूल्स कन्वेंशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंडियन स्कूल्स कन्वेंशन, 26 मार्च 2026 को श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर देशभर के विद्यालयों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। कार्यक्रम का आयोजन सेंटर फॉर नमो स्टडीज (नमो अध्ययन केन्द्र) द्वारा एवं मीडिया सेंटर के तत्वाधान में किया जा रहा है। यह सम्मेलन देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं परोपकारी व्यक्तित्व पद्म भूषण रतन टाटा को समर्पित किया गया है, जिससे उनके राष्ट्र निर्माण और सामाजिक विकास में आजीवन योगदान को सम्मानित किया जा सके।

Trending Videos


सम्मेलन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत राष्ट्रीय विकास के लिए स्कूल शिक्षा को सशक्त बनाना” निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजन में किसी प्रकार का कोई शुल्क स्कूलों से नहीं लिया गया है। सेंटर फॉर नमो स्टडीज के अध्यक्ष प्रो. जसीम मोहम्मद ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से 187 विद्यालयों ने इस सम्मेलन तथा इससे संबद्ध प्रिंसिपल, मैनेजमेंट और स्कूल अवॉर्ड्स 2026 में भागीदारी के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर, उत्तरांचल, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित कई अन्य राज्यों के विद्यालयों ने नामांकन भेजे हैं। इन पंजीकरणों में सरकारी विद्यालय, निजी संस्थान तथा स्वतंत्र शैक्षणिक संगठन शामिल हैं। प्रो जसीम मोहम्मद ने बताया कि, सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट विद्यालयों को, प्रशस्ति पत्र, स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, जबकि उत्कृष्ट प्राचार्यों को शिक्षा के विकास और नेतृत्व में उनके योगदान के लिए प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।”

प्रो.जसीम मोहम्मद ने आगे कहा कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की उस दृष्टि को भी प्रमुखता से रेखांकित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य समग्र शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और कक्षाओं में आधुनिक प्रौद्योगिकी के समावेशन के माध्यम से भारत की शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन लाना है।

कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार जावेद रहमानी ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 12 मार्च थी और विद्यालयों से प्राप्त आवेदनों की वर्तमान में सेंटर फॉर नमो स्टडीज के जूरी पैनल के वरिष्ठ शिक्षाविद द्वारा समीक्षा की जा रही है। जूरी पैनल उन संस्थाओं और प्राचार्यों की पहचान करने के लिए नामांकनों का मूल्यांकन कर रहा है, 

इंडियन स्कूल्स कन्वेंशन की सह-समन्वयक डॉ. दीबा ने जानकारी दी कि, जिन्होंने स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, नेतृत्व और उत्कृष्टता का परिचय दिया है। कई भागों में इन पुरस्कारों को बांटा गया है, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के स्कूलों को ध्यान में रखा गया है।जिससे इस आयोजन के महत्व और विश्वसनीयता पर एक गहरा छाप छोड़ेगा।

समन्वयक प्रो. दिव्या तन्वर और डॉ. दौलत राम शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षकों, विद्यालय प्रमुखों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक राष्ट्रीय मंच तैयार करना है, जहाँ वे अपने विचार साझा कर सकें, उपलब्धियों का सम्मान कर सकें और भारत में स्कूल शिक्षा के भविष्य पर विचार-विमर्श कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed