सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RTE Odisha Result 2026 Out: Check Round 1 Lottery School Allotment at rteparadarshi.odisha.gov.in

RTE Odisha Result 2026: ओडिशा आरटीई लॉटरी राउंड-1 का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें आवंटित स्कूल का नाम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 16 Mar 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार

RTE Odisha Result 2026: ओडिशा स्कूल एजुकेशन प्रोग्राम अथॉरिटी ने आरटीई ओडिशा लॉटरी राउंड-1 का परिणाम 16 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। अभिभावक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन आईडी की मदद से अपने बच्चे के लिए आवंटित स्कूल की जानकारी और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
 

RTE Odisha Result 2026 Out: Check Round 1 Lottery School Allotment at rteparadarshi.odisha.gov.in
Odisha RTE Admission 2026 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

RTE Odisha Result 2026: ओडिशा स्कूल एजुकेशन प्रोग्राम अथॉरिटी)ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2007 के तहत ओडिशा आरटीई लॉटरी राउंड-1 का परिणाम आज 16 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। अभिभावक आधिकारिक पोर्टल osepa.odisha.gov.in पर जाकर अपने बच्चों के लिए जारी स्कूल अलॉटमेंट परिणाम देख सकते हैं।

Trending Videos


आरटीई के तहत जारी इस ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से छात्रों को 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न निजी स्कूलों में प्रवेश दिया जाता है। परिणाम जारी होने के बाद अभिभावक यह देख सकते हैं कि उनके बच्चे को किस स्कूल में सीट आवंटित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेज जांच के बाद जारी हुआ रिजल्ट

आरटीई ओडिशा की पहली ऑनलाइन लॉटरी का परिणाम स्कूलों और जिला अधिकारियों द्वारा आवेदन और दस्तावेजों की जांच के बाद घोषित किया गया है। जिन बच्चों का चयन हुआ है, उनके अभिभावक अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कूल आवंटन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रिजल्ट के बाद क्या करना होगा

लॉटरी परिणाम में चयनित बच्चों के अभिभावकों को पोर्टल पर लॉगिन करके अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा। यह पत्र इस बात की पुष्टि करता है कि बच्चे को आरटीई कोटा के तहत संबंधित स्कूल में प्रवेश मिला है।

अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के बाद अभिभावकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित स्कूल में जाकर दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस दौरान स्कूल प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसलिए अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अलॉटमेंट पत्र में दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

अभिभावक नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rteparadarshi.odisha.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Lottery Result लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के लिए Application ID दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर RTE Odisha Round-1 Lottery Result 2026 दिखाई देगा।
  • चयनित होने पर अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed