सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNVST Class 6 Admit Card 2026 Out: Download Winter Bound Hall Ticket at navodaya.gov.in

JNVST Admit Card 2026: जेएनवी कक्षा-6 विंटर बाउंड प्रवेश परीक्षा का हॉल टिकट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 16 Mar 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

JNVST Class 6 Admit Card 2026: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 6 की जेएनवीएसटी 2026 (विंटर बाउंड) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी ले जाना अनिवार्य होगा।
 

JNVST Class 6 Admit Card 2026 Out: Download Winter Bound Hall Ticket at navodaya.gov.in
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

JNVST Class 6 Admit Card: नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST 2026) के तहत कक्षा 6 (विंटर बाउंड) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर या रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज है, इसलिए अभ्यर्थियों को इसकी प्रिंट कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ ले जानी होगी। इसके साथ ही एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हो चुकी है समर बाउंड क्षेत्रों की परीक्षा

नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा के समर बाउंड क्षेत्रों की परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। उस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 17 नवंबर 2025 को जारी किए गए थे।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी

कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी होती हैं, जिन्हें उम्मीदवारों को डाउनलोड करने के बाद ध्यान से जांचना चाहिए। इसमें आमतौर पर निम्न विवरण शामिल होते हैं:
  • उम्मीदवार का पूरा नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन या रजिस्ट्रेशन नंबर
  • उम्मीदवार की फोटो
  • माता या पिता का नाम
  • परीक्षा की तिथि
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • परीक्षा केंद्र का कोड
  • परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश

कुछ मामलों में एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार के हस्ताक्षर के लिए भी निर्धारित स्थान दिया जा सकता है।

 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले navodaya.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Class VI JNVST (Winter Bound) 2026 Admit Card” डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर एप्लीकेशन नंबर/रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और साइन इन बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और परीक्षा के दिन साथ ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed