सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CBSE Compartment Exam on July 15, Students Concerned Over Delay in Application Process

CBSE: 15 जुलाई को होगी सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा, लेकिन आवेदन संबंधी कोई सूचना नहीं; छात्रों की बढ़ी चिंता

अमर उजाला, ब्यूरो Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 21 Jun 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

CBSE Compartment Exam 2026: सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई को प्रस्तावित है, लेकिन आवेदन प्रक्रिया को लेकर अब तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के बीच असमंजस और चिंता का माहौल बना हुआ है।

CBSE Compartment Exam on July 15, Students Concerned Over Delay in Application Process
CBSE - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की कम्पार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू न होने से देशभर के छात्र और अभिभावक चिंतित हैं। बोर्ड के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) तैयार करने और आवेदन की प्रक्रिया 2 जून से शुरू होनी थी, लेकिन जून का तीसरा सप्ताह शुरू होने के वावजूद इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।



बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित करते समय 15 जुलाई को कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की थी। इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में 1.68 लाख से अधिक छात्रों की कम्पार्टमेंट आई है। ऐसे में आवेदन प्रक्रिया में हो रही देरी से विद्यार्थियों के बीच परीक्षा समय पर होने को लेकर संशय पैदा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया में देरी और भ्रामक सूचनाओं से छात्र- अभिभावक परेशान

छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि पुनर्मूल्यांकन के परिणाम भी अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं। वहीं, सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एलओसी प्रक्रिया शुरू होने संबंधी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित हो रही हैं, जबकि वास्तविकता में आवेदन विंडो अब तक नहीं खुली है। इससे कई छात्र भ्रमित हैं और उन्हें आवेदन छूट जाने की आशंका सता रही है।

शिक्षकों का कहना है कि सीबीएसई को जल्द आधिकारिक अधिसूचना जारी कर परीक्षा कार्यक्रम और आवेदन प्रक्रिया की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। कम्पार्टमेंट परीक्षा में देरी होने पर परिणाम भी प्रभावित हो सकते हैं, जिससे विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल छात्र और अभिभावक बोर्ड की अगली घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed