NEET Exam Live: नीट की महापरीक्षा संपन्न, छात्रों ने साझा किए अनुभव, करीब 20 लाख परीक्षार्थी हुए शामिल
NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates: लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थियों के लिए NEET-UG पुनर्परीक्षा आयोजित की गई, जो दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चली। देशभर के परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों और सख्त निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने मेडिकल प्रवेश की इस महत्वपूर्ण परीक्षा में हिस्सा लिया।
इस वर्ष NEET UG परीक्षा की कुल अवधि बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है। पहले यह परीक्षा 180 मिनट की होती थी। परीक्षा से जुड़ी हर बड़ी अपडेट और ताजा जानकारी यहां पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10 हजार दिव्यांग और 81 गंभीर बीमार अभ्यर्थी हुए शामिल
पेपर आसान से मॉडरेट रहा
नीट री-एग्जाम खत्म होने के बाद कैंडिडेट एग्जाम सेंटर से निकलते हुए एक कैंडिडेट ने कहा, "एग्जाम आसान से मॉडरेट था... बायोलॉजी आसान थी, केमिस्ट्री मॉडरेट थी, और फिजिक्स पिछली बार से ज्यादा टफ थी..."एक कैंडिडेट ने कहा, "बायोलॉजी ठीक थी। फिजिक्स और केमिस्ट्री मुश्किल थे। पहला NEET एग्जाम आसान था, यह मुश्किल था।"
छात्रों का रिएक्शन
NEET-UG री-एग्जाम के बाद एक कैंडिडेट ने कहा, "पिछली बार से थोड़ा मुश्किल था। यह मेरा पहला अटेम्प्ट था, मुझे लगभग 500 मार्क्स मिलेंगे। अंदर का इंतजाम ठीक था।"पिछली परीक्षा से अधिक कठिन लगा पेपर
तमिलनाडु में NEET-UG पुनर्परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते दिखाई दिए। एक अभ्यर्थी तरुण ने कहा कि उनका पेपर अच्छा गया है, लेकिन अंतिम परिणाम का इंतजार करना होगा। उन्होंने बताया कि इस बार की परीक्षा पिछली बार की तुलना में थोड़ी ज्यादा कठिन लगी।#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Candidates leave the examination centre following the conclusion of the NEET-UG re-examination
— ANI (@ANI) June 21, 2026
Tarun, a candidate, says, "I did well but let's see. The exam was tougher than last time." pic.twitter.com/7SSdQY5Izp
परीक्षा के बाद अभ्यर्थी की प्रतिक्रिया
जम्मू और कश्मीर में NEET-UG पुनर्परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते नजर आए। एक अभ्यर्थी ने परीक्षा को लेकर संतोष जताते हुए कहा कि पेपर काफी अच्छा था और उनकी तैयारी भी मजबूत थी। हालांकि, उन्होंने बताया कि भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) का भाग थोड़ा कठिन लगा, बाकी सब ठीक था। कुल मिलाकर अच्छा अनुभव रहा।#WATCH | Srinagar, Jammu and Kashmir: Candidates leave the examination centre following the conclusion of the NEET-UG re-examination
— ANI (@ANI) June 21, 2026
A candidate says, "The paper was very good. My preparation was very good, only Physics was a little difficult. Otherwise, it was good overall.… pic.twitter.com/9VtrnRMlWP
लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थी ने दी परीक्षा
देशभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी के बीच NEET-UG पुनर्परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा में लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी और अन्य सुरक्षा उपायों के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई।