CUET UG: छात्रों के लिए बड़ी राहत! अब 12वीं और सीयूईटी यूजी का 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम होगा समान
CUET UG: स्नातक में दाखिले के लिए विषयों में समानता देखने का अधिकार दिल्ली विवि के पास होगा। डीयू की ओर से स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी किया जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG Exam: दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए बारहवीं में पढ़े गए विषयों और सीयूईटी यूजी विषयों के पाठ्यक्रम में 50 फीसदी समानता जरूरी है। जो विषय बारहवीं में पढ़ा है उसी विषय का सीयूईटी देने पर ही सीट आवंटित होने के अधिक चांस है।
यदि बारहवीं में पढ़ा गया विषय सीयूईटी यूजी में नहीं है तो उम्मीदवार को उस भाषा डोमेन का विशिष्ट विषय में उपस्थित होना होगा जो बारहवीं के विषय के समान हो। विषयों में समानता देखने का अधिकार दिल्ली विश्वविद्यालय के पास होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी यूजी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद डीयू की ओर से स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी किया जा चुका है।
इंफॉर्मेशन बुलेटिन में स्पष्ट किया गया है कि छात्र ने बारहवीं में जो विषय पढ़ा है उसी में सीयूईटी देना जरूरी है।
यदि सीयूईटी यूजी के विषयों की सूची में वह विषय नहीं है तो उन्हें उस सूची से ऐसा विषय चुनना होगा जो कि बारहवीं के उनके विषय से कम से कम पचास फीसदी मिलता हो। डीयू दाखिला प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी के अनुसार पाठ्यक्रम का 50 फीसदी समान होना जरूरी है।
विषय चयन और दाखिला प्रक्रिया के नए नियम
उदाहरण के लिए यदि किसी छात्र ने कक्षा बारहवीं में जैव रसायन शास्त्र का अध्ययन किया है, तो उसे सीयूईटी यूजी 2025 में जीवविज्ञान में उपस्थित होना होगा। समानता स्थापित करने का अधिकार विश्वविद्यालय के पास सुरक्षित है। इस संबंध में विश्वविद्यालय का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा। वहीं, सीयूईटी यूजी की परीक्षा के स्कोर जारी होने के बाद छात्रों का दाखिला डीयू की सामान्य सीट आवंटन प्रणाली से होगा।
इसके लिए छात्रों को सामान्य सीट आवंटन प्रणाली के लिए भी आवेदन करना होगा। इस प्रणाली के माध्यम से आवंटन और दाखिले से संबंधित विवरण डीयू की वेबसाइट पर अलग से अधिसूचित किए जाएंगे। यदि कोई छात्र सीयूईटी यूजी या आवश्यक भाषाओं, डोमेन विशिष्टि विषयों या सामान्य योग्यता परीक्षा में नहीं बैठ पाता तो उसके दाखिले पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि डीयू में केवल सीयूईटी स्कोर से ही दाखिले लिए जाएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।
कमेंट
कमेंट X