CBSE: री-इवैल्यूएशन के बाद आया वेदांत का नया रिजल्ट, 11 में से केवल दो सवालों में मिले अतिरिक्त नंबर
CBSE Re-evaluation Result: सीबीएसई ने 12वीं री-इवैल्यूएशन का बचा हुआ परिणाम जारी कर दिया है। नई ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में गड़बड़ी का मुद्दा उठाने वाले छात्र वेदांत का संशोधित रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है। वेदांत ने 11 सवालों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, लेकिन जांच के बाद उन्हें केवल दो सवालों में ही अतिरिक्त अंक मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं री-इवैल्यूएशन का बचा हुआ 13% परिणाम भी जारी कर दिया है। इससे पहले बोर्ड 87% परिणाम घोषित कर चुका था। अब सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना संशोधित रिजल्ट देख सकते हैं।
नई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में गड़बड़ी का मुद्दा उठाने वाले छात्र वेदांत का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने 11 प्रश्नों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, लेकिन जांच के बाद उन्हें केवल 2 प्रश्नों में अतिरिक्त अंक मिले हैं। छात्र अपना परिणाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
कौन हैं वेदांत, जिन्होंने CBSE OSM सिस्टम पर उठाए सवाल?
वेदांत श्रीवास्तव उन छात्रों में शामिल हैं जिन्होंने सीबीएसई की नई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा सबसे पहले उठाया था। री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के दौरान उन्हें अपनी उत्तर पुस्तिका की जगह किसी अन्य छात्र की आंसर शीट भेज दी गई थी। वेदांत ने इस मामले को सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह मुद्दा चर्चा में आया। उन्होंने बताया था कि बोर्ड द्वारा भेजी गई उत्तर पुस्तिका की हैंडराइटिंग उनकी नहीं थी। बाद में कई अन्य छात्रों ने भी उत्तर पुस्तिकाओं के मिसमैच होने की शिकायत की थी।
OSM सिस्टम को लेकर क्यों जारी है बहस?
वेदांत के री-इवैल्यूएशन परिणाम जारी होने के बाद उनका मामला लगभग समाप्त हो गया है, लेकिन सीबीएसई की नई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को लेकर विवाद अभी भी बना हुआ है। कई छात्रों ने दावा किया है कि उनकी कुछ उत्तर पुस्तिकाओं में सभी उत्तरों की जांच नहीं की गई या प्रयास किए गए सवालों के अंक नहीं दिए गए।
यह डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली पहली बार 2026 की कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं में लागू की गई थी। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने अंकों के सत्यापन, उत्तर पुस्तिका की कॉपी और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया। हालांकि, सीबीएसई का कहना है कि मूल्यांकन और री-इवैल्यूएशन की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार ही की गई है।
रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "CBSE Class XII Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- Submit पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट की जांच करें और भविष्य के लिए उसका डाउनलोड या प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।