सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CBSE Revaluation Portal Receives 56,000+ Applications, Blocks 3.8 Million Cyber Attack Packets

CBSE: पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर 56000+ विद्यार्थियों के आवेदन, 38 लाख साइबर अटैक पैकेट्स को किया गया विफल

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 04 Jun 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

CBSE: सीबीएसई के पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर 56 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया। इस दौरान बोर्ड की डिजिटल सुरक्षा प्रणाली ने 38 लाख से ज्यादा साइबर अटैक पैकेट्स को सफलतापूर्वक ब्लॉक कर पोर्टल को सुरक्षित बनाए रखा।

CBSE Revaluation Portal Receives 56,000+ Applications, Blocks 3.8 Million Cyber Attack Packets
CBSE - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार

CBSE Revaluation Portal: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बताया कि 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए बुधवार रात 9:30 बजे तक 56 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया। बोर्ड के अनुसार, इनमें 5,000 से ज्यादा आवेदन सत्यापन और 45 हजार से ज्यादा पुनर्मूल्यांकन के लिए हैं। सीबीएसई ने बताया, पोर्टल पर भुगतान के लिए एसबीआई, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व इंडियन बैंक के पेमेंट गेटवे उपलब्ध हैं।



इन बैंकों में खाता होना जरूरी नहीं है। उत्तर पुस्तिका सत्यापन-पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन पोर्टल 2 जून से शुरू है। यह सुविधा उनके लिए है, जिन्होंने मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त की है। पोर्टल 6 जून मध्यरात्रि तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया के दौरान पोर्टल पर साइबर हमलों की भी कोशिश हुई। डिनायल-ऑफ-सर्विस हमले के जरिये दो मिनट में 15 लाख हिट और एक लाख से अधिक अनधिकृत फाइल एक्सेस के प्रयास किए।
विज्ञापन
Trending Videos


एसबीआई के पेमेंट गेटवे के माध्यम से अब तक 40,000 से अधिक सफल लेनदेन दर्ज किए गए हैं। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक और केनरा बैंक ने भी हजारों ऑनलाइन भुगतान सफलतापूर्वक प्रोसेस कर डिजिटल भुगतान व्यवस्था को मजबूत बनाया है।

ऐसे करें री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट postresult.cbseit.in पर जाएं।
  • रोल नंबर या यूजर आईडी की मदद से लॉगिन करें।
  • आधार से संबंधित जानकारी दर्ज करके “Sign In” पर क्लिक करें।
  • डैशबोर्ड पर “Re-evaluation of Marks” विकल्प चुनें।
  • जिन विषयों की उत्तर पुस्तिका उपलब्ध है, उनकी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • संबंधित प्रश्न संख्या, सब-सेक्शन, पेज नंबर, दिए गए अंक, अपेक्षित अंक और री-इवैल्यूएशन का कारण दर्ज करें।
  • छात्र एक से अधिक प्रश्नों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
  • “Save and Continue to Preview” पर क्लिक करें।
  • सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
  • “Freeze and Proceed to Payment” पर क्लिक करें।
  • फीस जमा करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और स्टेटस ट्रैक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed