{"_id":"6a2113a72817b29e5e02d7bc","slug":"two-person-firing-viral-video-social-media-troll-khan-sir-gyan-vindu-raushan-anand-patna-bihar-police-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : फायरिंग करता हुआ शख्स हो रहा वायरल, सोशल मीडिया पर बता रहे हैं उसकी पहचान; अब पुलिस भी कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : फायरिंग करता हुआ शख्स हो रहा वायरल, सोशल मीडिया पर बता रहे हैं उसकी पहचान; अब पुलिस भी कर रही जांच
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : खान सर के कोचिंग पर पथराव और फायरिंग की घटना में पटना पुलिस ने कार्रवाई भी की है। इस मामले में ज्ञान विन्दु को आरोपी बनाया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो कई सवाल खड़ा कर रहा है।
कौन कर रहा फायरिंग ?
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पटना में खान खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत उनके दो सहयोगियों अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस दौरान उन्होंने कई बार कहा कि फायरिंग के बारे में मैं कुछ नहीं जानता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे और ज्ञान बिंदु को बर्बाद करने की साजिश है। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो खान सर के दावों पर सवाल उठा रहा है।
Trending Videos
दरअसल 38 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में दो शख्स फायरिंग करता हुआ दिख रहा है। एक ने काली शर्ट पहन रखी है जबकि दूसरी ने सफेद। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर कई लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी है। उस प्रतिक्रियाओं में लोगों का कहना है कि फायरिंग करता हुआ शख्स खान सर का ही सुरक्षाकर्मी है, हालांकि लोगों के उन दावों की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। अब पटना पुलिस प्रशासन इस वीडियो की जांच करेगी और तब यह स्पष्ट हो पायेगा कि फायरिंग करने वाला वीडियो कब का है और फायरिंग करने वाले कौन लोग हैं। इस संबंध में खान सर से बात करने की भी कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क स्थापित नहीं किया जा सका। खान सर के पीआरओ सुरेश राय ने बताया कि खान सर पटना में नहीं हैं। मोबाइल से बात करने की भी बात कही गई लेकिन उन्होंने कहा कि खान सर से न तो मुलाक़ात हो सकती है और न बात। उन्होंने फायरिंग के मामले में कहा कि यह आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: संजय झा और निशांत कुमार दिल्ली रवाना, विधान परिषद् चुनाव को लेकर जदयू की क्या है तैयारी?
रौशन आनंद ने कहा कि गोली चलाने वाली बात को हाइलाइट कर के हमें जेल भेजा जा रहा है। जब कोई आगे बढ़ता है तो उसको दबाने की कोशिश की जाती है। हम उनसे आगे नहीं बढ़े, बस वही किया जा रहा है। हम मेहनत के बल पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जानबूझकर मुझे फंसाया जा रहा है, लेकिन हमें न्यायालय पर भरोसा है। भारत का राष्ट्रीय वाक्य है सत्यमेव जयते, सत्य की जीत होती है। उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द जीतकर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि खान ने पूरी तरीके से सोची-समझी साजिश रची है मुझे फंसाने के लिए। बिहार पुलिस में अच्छा रिजल्ट आया, बस इसलिए हमें फंसाया गया है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। अब देखिए हमें न्याय मिलता है या नहीं मिलता है'।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Fire : 'अस्पताल ने शव छिपा लिए'- मुजफ्फरपुर में आग के बाद मरीजों के परिजनों का आरोप; डीएम क्या बोले?