सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Cockroaches-found-teachers-food-PTEC, teachers-protest-bihar-news

Bihar News: ट्रेनिंग सेंटर या बीमारी का ठिकाना? शिक्षकों की थाली में निकला कॉकरोच, प्रबंधन पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार

बाढ़ स्थित पीटीईसी कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें परोसे गए खाने में कॉकरोच और कीड़े मिले हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ गए हैं।

Cockroaches-found-teachers-food-PTEC, teachers-protest-bihar-news
पीटीईसी कॉलेज में खाने में कॉकरोच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाढ़ स्थित पीटीईसी कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर विरोध जताया है। शिक्षकों का आरोप है कि उन्हें दिए जा रहे खाने में कीड़े और कॉकरोच निकल रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे पैदा हो रहे हैं। इसको लेकर प्रशिक्षण में शामिल कई शिक्षकों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है।

विभिन्न जिलों से प्रशिक्षण लेने आते हैं शिक्षक

पीटीईसी कॉलेज में बिहार के विभिन्न जिलों से शिक्षक प्रशिक्षण के लिए आते हैं। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उनके रहने, खाने और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा की जाती है। शिक्षकों का कहना है कि पिछले कुछ समय से भोजन की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका आरोप है कि पहले भी कई शिक्षक भोजन करने के बाद बीमार पड़ चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाने में कॉकरोच मिलने का लगाया आरोप

नालंदा जिले से प्रशिक्षण के लिए आए शिक्षक मृणाल कुमार ने बताया कि सुबह के नाश्ते में दी गई पुरी में कॉकरोच निकला। उन्होंने कहा कि इस तरह का भोजन खाने से फूड प्वाइजनिंग और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। मृणाल कुमार ने दावा किया कि उन्होंने कॉकरोच मिले भोजन का सैंपल भी सुरक्षित रखा है। उनका कहना है कि यहां भोजन की गुणवत्ता को लेकर आए दिन शिकायतें होती रहती हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता।

विज्ञापन
Trending Videos

शिकायत के बाद भी नहीं पहुंचे प्रधानाचार्य

शिक्षकों ने बताया कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत कॉलेज प्रबंधन से की, तो उनकी बात सुनने के लिए प्रधानाचार्य स्वयं नहीं पहुंचे। उनकी जगह एक प्रशासनिक अधिकारी (एडमिन) वहां आया और शिक्षकों से कहा कि प्रधानाचार्य बाद में उनसे मुलाकात करेंगे। शिक्षकों का आरोप है कि शिकायत करने पर कई बार उन्हें डांट-फटकार का सामना करना पड़ता है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता।


ये भी पढ़ें- Bihar: बिहार को मिली बड़ी सौगात, खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग होगा फोरलेन; पीएम मोदी ने दी जानकारी

अंतिम दिन भी बना रहा विवाद

विरोध करने वाले शिक्षकों में नालंदा जिले के रासबिहारी हाई स्कूल से आए शिक्षक भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उनका अंतिम दिन है, लेकिन भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर उनकी चिंता लगातार बनी हुई है। घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन की व्यवस्थाओं और भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। शिक्षकों ने मांग की है कि भोजन की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और भविष्य में ऐसी शिकायतों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिल सकें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed