सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Sanjay Jha and Nishant Kumar leave for Delhi, JDU preparations for the Vidhan Parishad Election

Bihar News: संजय झा और निशांत कुमार दिल्ली रवाना, विधान परिषद् चुनाव को लेकर जदयू की क्या है तैयारी?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 04 Jun 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार

MLC Election: विधान परिषद् चुनाव के लिए जनता दल यूनाईटेड की ओर से अब तक उम्मीदवारों के नाम पर मंथन जारी है। इन सबके बीच पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री निशांत कुमार लेकर दिल्ली चले गए हैं। चर्चा है कि दिल्ली से आने के बाद ही उम्मीदवारों का एलान किया जाएगा। 
 

Bihar News: Sanjay Jha and Nishant Kumar leave for Delhi, JDU preparations for the Vidhan Parishad Election
नीतीश कुमार और निशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में विधान परिषद् चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के चार दिन बीत गए लेकिन अब तक किसी भी दल की ओर से एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पर्चा नहीं दाखिल नहीं किया है। इतना ही नहीं किसी भी दल ने अब तक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा तक नहीं की है। इन सब के बीच जनता दल यूनाईटेड में सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे और मंत्री निशांत कुमार को लेकर दिल्ली गए हैं। संभावना है कि शुक्रवार शाम तक दोनों नेता पटना लौट जाएंगें। इसके बाद ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी। हालांकि, जदयू सूत्रों की मानें तो निशांत कुमार का विधान परिषद् जाना तय है। 
Trending Videos


एक दिन पहले जदयू दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार
इधर, एक दिन पहले यानी बुधवार को जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष नीतीश कुमार खुद पार्टी दफ्तर गए थे। लगभग 15 मिनट तक वह रुके। हालांकि, इस दौरान कोई मंत्री मौजूद नहीं थे। जनसुनवाई में आए लोगों से भी नीतीश कुमार ने बातचीत की। उनकी समस्याओं को भी सुना। इसके बाद कहा कि चिंता मत कीजिए। आज लोग अच्छे से काम करते रहिए सब कुछ ठीक हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : अफरातफरी थमी तो मौतों पर रोने की आवाज गूंजी; मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आग, मौके पर मुआवजा

विज्ञापन
किन नामों पर लगेगी अंतिम मुहर? 
नौ सीट में चार सीट फिलहाल जनता दल यूनाईटेड के पास है। जदयू से गुलाम गौस, भीष्म सहनी, कुमुद वर्मा, और श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का कार्यकाल 28 जून को समाप्त हो रहा है। वहीं जिस एक सीट पर उपचुनाव होना है, उस पर नीतीश कुमार विधान परिषद् गए थे। लेकिन, उनके राज्यसभा जाने के बाद से यह सीट खाली हो गई है। अब इस पर जदयू ही अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। फिलहाल, जदयू में कुर्मी जाति से निशांत कुमार, कोईरी से राजीव कुमार सिंह, अति पिछड़ा समाज से आने वाले ललन मंडल और अल्पसंख्यक समाज से आने वाले गुलाम रसूल बलियावी के नाम की चर्चा विधान परिषद् प्रत्याशी के रूप में सबसे ज्यादा चल रही है। अब देखना होगा कि नीतीश कुमार इनमें से किन नामों पर अंतिम मुहर लगाते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed