सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CG Pre BEd Admit Card 2026 Released at vyapamcg.cgstate.gov.in, Exam on June 11

CG Pre BEd Admit Card: सीजी व्यापम ने जारी किया प्री-बीएड एंट्रेस एग्जाम का एडमिट कार्ड, 11 जून को परीक्षा

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 01 Jun 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

CG Pre BEd Admit Card 2026: सीजी व्यापम ने प्री-बीएड एंट्रेस एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 11 जून को 33 जिलों में आयोजित होगी। उम्मीदवार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
 

CG Pre BEd Admit Card 2026 Released at vyapamcg.cgstate.gov.in, Exam on June 11
Admit Card - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार

CG Pre BEd Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर ने प्री-बीएड एंट्रेस एग्जामिनेशन 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

Trending Videos

कब होगी सीजी व्यापम प्री-बीएड एंट्रेस की परीक्षा?

आधिकारिक सूचना के अनुसार प्री-बीएड एंट्रेस एग्जाम का आयोजन 11 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा।

यह परीक्षा छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), छत्तीसगढ़ के सहयोग से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचने की सलाह

  • सीजी व्यापम ने उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी है।
  • बोर्ड के अनुसार पहचान सत्यापन और फ्रिस्किंग प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त समय रखा गया है।
  • अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड में दिए गए समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र का स्थान एक दिन पहले जाकर देख लेने की भी सलाह दी गई है, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर जारी

यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र या एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे हेल्पलाइन 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को ऑनलाइन ही सभी पेज डाउनलोड कर प्रिंट निकालना होगा। इन चरणों का पालन करके अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे:

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर ऊपर दिए गए Admit Card विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब संबंधित लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विंडो खुलने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • इसके बाद लॉगिन बटन दबाएं।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार सभी जानकारियां जांचने के बाद इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed