{"_id":"6a1d544571ee382b020e4639","slug":"rjd-party-abdul-bari-siddiqui-targeted-samrat-chaudhary-at-eviction-of-rabri-devi-s-house-patna-bihar-news-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : राबड़ी देवी का आवास खाली कराने पर भड़के सिद्दीकी, बोले- सत्ता किसी की बपौती नहीं; जनता सिखाएगी सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : राबड़ी देवी का आवास खाली कराने पर भड़के सिद्दीकी, बोले- सत्ता किसी की बपौती नहीं; जनता सिखाएगी सबक
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Mon, 01 Jun 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : राबड़ी आवास खाली होगा या नहीं होगा, सवाल अब यह नहीं रह गया है। अब सवाल यह होने लगा है कि राजनीतिक ताकत की लड़ाई में जीत किसकी होगी? क्यों कि राबड़ी देवी के बयान के रिएक्शन में पुलिस आवास तक दस्तक दे आई। राजद अब कोर्ट जाने की धमकी दे रही है।
अब्दुल बारी सिद्दीकी और सम्राट चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली कराने के नोटिस पर राष्ट्रीय जनता दल ने सम्राट सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सरकार पर जमकर हमला बोला है और साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नसीहत भी दी है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: जब सत्ता खिसकती है, तो बदल जाते हैं चेहरों के रंग; शिवानंद तिवारी ने किस नेता के लिए कह दी यह बात?
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना विपक्ष के लोकतंत्र का कोई मतलब नहीं
राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि बिना विपक्ष के लोकतंत्र का कोई वजूद नहीं होता। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं है। सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन इतिहास में सिर्फ अच्छे कामों को ही याद किया जाता है। सिद्दीकी ने कहा कि सरकार जानबूझकर लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को परेशान कर रही है, जिसे आम जनता भी पसंद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब ऐसी लक्षित राजनीति हुई है, जनता ने उसका जवाब सरकार को दो-तिहाई बहुमत से हराकर दिया है।
Trending Videos
ह खबर भी पढ़ें-Bihar : विवादित बयान मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की आज पेशी, गायब कागजात पर वकील ने पुलिस को घेरा
इंदिरा गांधी का उदाहरण देकर सम्राट चौधरी को दी सलाह
राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें इस तरह के विवादों से बचना चाहिए। उनका ध्यान गरीबों के कल्याण और विकास कार्यों पर होना चाहिए, न कि लालू परिवार और राजद को निशाना बनाने पर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अतीत में ऐसी ही भूल हमसे भी हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप इंदिरा गांधी को दो-तिहाई बहुमत गंवाना पड़ा था। आज के नेता तो उनके सामने बहुत छोटे हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: तेजस्वी यादव को यह क्या संदेश दे रहा राजद कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर? लालू के साथ रोहिणी और यह मैसेज!
सम्राट मेरे अजीज हैं, फिर भी इस वजह से उन्हें फोन नहीं किया
अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सम्राट चौधरी से अपने व्यक्तिगत संबंधों का हवाला देते हुए कहा कि सम्राट उनके बेहद अजीज हैं। उन्होंने पहले सोचा था कि फोन करके इस मुद्दे पर बात करें, लेकिन फिर रुक गए। सिद्दीकी ने तंज कसते हुए कहा कि अक्सर बड़े पद पर बैठने के बाद लोग खुद को बहुत बड़ा समझने लगते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि मेरे सलाह देने पर कहीं वह मुझे ही न ज्ञान देने लगें, इसलिए मैं मीडिया के माध्यम से उन तक अपना यह संदेश पहुंचा रहा हूं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : गर्मी की छुट्टियों में भी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे शिक्षक, शिक्षा विभाग का नया फरमान
राजद नेता ने मुख्यमंत्री से पूछे ये गंभीर सवाल
अब्दुल बारी सिद्दीकी ने मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री से सीधे कुछ सवाल भी पूछे हैं। उन्होंने पूछा है कि उपमुख्यमंत्री के लिए तय 5 देशरत्न मार्ग आवास को मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में क्यों मिलाया गया? क्या सरकार इसका स्पष्टीकरण देगी? अपने दूसरे सवाल में उन्होंने पूछा कि 1 अणे मार्ग का नाम बदलकर लोक सेवक आवास रखने के पीछे सरकार का क्या संदेश है?
सड़क से कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई
सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए राजद महासचिव ने कहा कि सरकार की नीयत साफ नहीं है। 5 देशरत्न मार्ग को सीएम हाउस में मिलाने के बाद भी इनका पेट नहीं भरा है। अब ये राबड़ी देवी का आवास किसी मंत्री को आवंटित करेंगे और बाद में उस हिस्से को भी मुख्यमंत्री आवास में मिला लेंगे। अब्दुल बारी सिद्दीकी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि राजद इस कार्रवाई के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी और इसके विरोध में सड़क से लेकर अदालत तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
-