सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elections announced for four Rajya Sabha and seven Legislative Council seats; voting to be held on June 18

Karnataka: राज्यसभा की चार और विधान परिषद की सात सीटों के लिए तारीखों का एलान, 18 जून को होगा मतदान

बंगलूरू, पीटीआई Published by: रिया दुबे Updated Mon, 01 Jun 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार

कर्नाटक में राज्यसभा की चार और विधान परिषद की सात सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मतदान 18 जून को होगा। राज्यसभा के लिए चुनाव भाजपा के दो सांसदों, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का कार्यकाल समाप्त होने के कारण हो रहे हैं।

Elections announced for four Rajya Sabha and seven Legislative Council seats; voting to be held on June 18
कर्नाटक में चुनाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीटों और विधान परिषद (एमएलसी) की सात सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है, जबकि मतदान 18 जून को राज्य विधानसभा परिसर स्थित विधान सौधा में कराया जाएगा। इन चुनावों में कर्नाटक विधानसभा के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

क्यों हो रहे चुनाव?

राज्यसभा चुनाव भाजपा के इरन्ना कडाडी और नारायण कोरगप्पा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का कार्यकाल 25 जून को समाप्त होने के कारण कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विधान परिषद की सात सीटों पर चुनाव उन सदस्यों का कार्यकाल 30 जून को खत्म होने के चलते हो रहा है, जो विधायकों द्वारा निर्वाचित हुए थे। इनमें कांग्रेस के गोविंद राजू, नसीर अहमद, टिप्पन्नप्पा और बीके हरिप्रसाद के अलावा भाजपा के एन नागराज (एमटीबी), प्रताप सिम्हा नायक और सुनील वाल्यापुर शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

नामांकन की अंतिम तिथि कब तक?

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून है। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी, जबकि उम्मीदवार 11 जून तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान और मतगणना दोनों 18 जून को संपन्न होंगे।

विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस के राज्यसभा की चार में से तीन सीटें और विधान परिषद की सात में से पांच सीटें जीतने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, भाजपा और जेडी(एस) गठबंधन इन चुनावों में साझा उम्मीदवार उतारता है या नहीं, इस पर राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed