सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Shiv Sena UBT Demands Prez Rule in Bengal Suman Kalyanpur Funeral in Mumbai and other news

Maharashtra: शिवसेना UBT बोली- बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करें; मुंबई में सुमन कल्याणपुर का अंतिम संस्कार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Mon, 01 Jun 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Shiv Sena UBT Demands Prez Rule in Bengal Suman Kalyanpur Funeral in Mumbai and other news
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में तृणमूल सांसद पर कथित हमले के मामले पर महाराष्ट्र तक चर्चा हो रही है। विधानसभा में विपक्षी दल शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी ने अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। इसमें लिखा गया, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मौजूदा सांसद अभिषेक बनर्जी पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया कथित हमला 'जितना क्रूर था, उतना ही कायरतापूर्ण' भी था। पिछले दो दिनों में कोलकाता में घटी चौंकाने वाली घटनाओं ने न केवल पश्चिम बंगाल की प्रतिष्ठा को, बल्कि पूरे देश की प्रतिष्ठा को भी गहरा आघात पहुंचाया है।पश्चिम बंगाल को लंबे समय से भारत के सबसे सभ्य राज्यों में से एक माना जाता रहा है, लेकिन वहां अब हिंसा, घृणा और भीड़तंत्र का प्रतीक बन गया है।

Trending Videos


राजकीय सम्मान के साथ हुआ पद्म भूषण सुमन कल्याणपुर का अंतिम संस्कार
पार्श्व गायिका और पद्म भूषण से सम्मानित सुमन कल्याणपुर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका निधन 89 वर्ष की आयु में हुआ था। उनके अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रुज (पवन हंस) श्मशान घाट पर संपन्न हुए। महाराष्ट्र सरकार ने उनके असाधारण योगदान के लिए राजकीय सम्मान का आदेश दिया। अंतिम यात्रा के दौरान, शोक मनाने वालों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कल्याणपुर को उनकी मधुर आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के लिए याद किया। केंद्रीय मंत्रियों, राजनीतिक नेताओं और सांस्कृतिक बिरादरी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। कल्याणपुर का कॅरिअर 1954 से 1988 तक तीन दशकों से अधिक का रहा। उन्हें 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed