कर्नाटक के राज्यपाल के लिए रुका ट्रैफिक?: गर्भवती के साथ जाम में फंसा शख्स, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू
कर्नाटक में राज्यपाल के काफिले के लिए कथित यातायात रोकने से एक गर्भवती महिला जाम में फंस गई। इसका वीडियो वायरल हो गया। घटना पर लोगों ने वीआईपी संस्कृति की आलोचना की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कर्नाटक में राज्यपाल के काफिले के लिए कथित यातायात रोकने से एक गर्भवती महिला जाम में फंस गई। इसका वीडियो वायरल हो गया। घटना पर लोगों ने वीआईपी संस्कृति की आलोचना की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद सोमवार को जांच शुरू की गई। वीडियो में कथित तौर पर एक व्यक्ति ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर धरना प्रदर्शन कर रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वीआईपी आवाजाही के लिए लागू यातायात अवरोध के कारण उसकी गर्भवती पत्नी उनकी गाड़ी के अंदर फंसी हुई है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
यह भी पढ़ें- Assam: असम में सस्ती दाल, चीनी और नमक का वितरण रुका, फैसले की सरकार ने वजह भी बताई
रविवार को हुई इस घटना ने सोशल मीडिया पर आक्रोश पैदा कर दिया। क्योंकि ऐसी खबरें थीं कि राज्यपाल के काफिले की आवाजाही के लिए ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर यातायात रोक दिया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने वीडियो अपलोड किया। वीडियो में परेशान वाहन चालक पुलिसकर्मियों के सामने सड़क पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। जब पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया, तो उसने कथित तौर पर हटने से इनकार कर दिया और दावा किया कि उसकी गर्भवती पत्नी कार के अंदर थी। उसे तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता थी।
वीआईपी आवाजाही को प्राथमिकता क्यों?
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सार्वजनिक आपात स्थितियों की तुलना में वीआईपी आवाजाही को प्राथमिकता क्यों दी जाती है? यह वीडियो राहगीरों और साथी यात्रियों ने रिकॉर्ड किया था, जिसने ऑनलाइन तीखी आलोचना को जन्म दिया, जिसमें लोगों ने शहर की पहले से ही भीड़भाड़ वाली सड़कों पर वीआईपी संस्कृति की निंदा की और जनता को होने वाली असुविधा के बारे में चिंता व्यक्त की।
यह भी पढ़ें- सुप्रिया सुले के समधी को भाजपा ने दिया MLC का टिकट, अरुण लखानी बोले- राजनीति और परिवार अलग-अलग
30 मिनट तक यातायात ठप
वीडियो अपलोड करने वाले यूजर ने यह टिप्पणी की 'अंडरपास के निर्माण के कारण ओल्ड एयरपोर्ट रोड पहले से ही जाम में डूबी हुई है। आज राज्यपाल की आवाजाही के कारण लगभग 30 मिनट तक यातायात पूरी तरह से ठप रहा। अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर जा रहा एक व्यक्ति जाम में फंस गया। आम जनता की सुविधा को वीआईपी सुविधा के बराबर महत्व कब दिया जाएगा?'
वीआईपी संस्कृति को खत्म करें का अपील
एक वरिष्ठ यातायात पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में पहले ही जांच शुरू कर दी गई है। तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है, जिसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस पोस्ट को साझा करते हुए, आईटी क्षेत्र के दिग्गज टीवी मोहनदास पाई ने वीआईपी संस्कृति की कड़ी आलोचना की और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डीके शिवकुमार को टैग करते हुए उनसे वीआईपी आवाजाही के लिए यातायात अवरोधों की समीक्षा करने का आग्रह किया और आरोप लगाया कि पुलिस जरूरत से ज्यादा समय तक यातायात रोकती है। उन्होंने लिखा 'कृपया शहर में इस तरह की वीआईपी संस्कृति को खत्म करें। पुलिस नागरिकों के साथ बहुत बदतमीजी करती है और उन्हें धक्का-मुक्की करती है। नागरिकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए।"
उन्होंने आगे लिखा 'कुछ समय पहले राजभवन के सामने एक एसपी ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया था। दुर्व्यवहार की इस बुरी संस्कृति को बदलना होगा। उन्होंने एक्स पर लिखा और साथ ही बंगलूरू शहर के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह, कर्नाटक के डीजीपी एमए सलीम और गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया।