सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sasaram circle officer suspended in corruption case rohtas bihar news

Bihar News: छह लाख की मांग, तीन लाख लेते हुए गिरफ्तारी; अब रोहतास के सदर सीओ पर गिरी निलंबन की गाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सासाराम के अंचल अधिकारी आकाश कुमार रौनियार को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है। सीओ जमीन म्यूटेशन के एवज में तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते निगरानी के हाथों गिरफ्तार हुए थे।

sasaram circle officer suspended in corruption case rohtas bihar news
सासाराम अंचलाधिकारी आकाश कुमार रौनियार
विज्ञापन

विस्तार

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रोहतास जिले के सदर अंचल अधिकारी आकाश कुमार रौनियार को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय सारण प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, छपरा निर्धारित किया गया है। हिरासत से मुक्त होने के बाद उन्हें वहीं योगदान देना होगा और नियमित उपस्थिति दर्ज करानी होगी। विभागीय नियमों के अनुसार उन्हें निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Trending Videos

दाखिल-खारिज के नाम पर तीन लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग ने 22 मई को सदर अंचल अधिकारी आकाश कुमार रौनियार और उनके निजी कर्मी सोनू कुमार को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। यह रिश्वत एक जमीन के दाखिल-खारिज के मामले में ली जा रही थी। बताया जा रहा है कि रौनियार ने इस काम के लिए कुल छह लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और तीन लाख रुपये की पहली किस्त लेते समय दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि सीओ के खिलाफ शिकायत उनके ही विभाग के राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार ने निगरानी विभाग से की थी।
विज्ञापन


पढ़ें: हाथीदह सिक्स लेन पर भीषण हादसा, टायर फटने से पलटी कार; झारखंड के सरकारी कर्मी की मौत

गिरफ्तारी की तारीख से ही निलंबन प्रभावी
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आकाश कुमार रौनियार का निलंबन उनकी गिरफ्तारी की तारीख 22 मई से प्रभावी माना है। विभाग ने रोहतास जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि अंचल अधिकारी के खिलाफ निर्धारित प्रपत्र में साक्ष्यों सहित आरोपपत्र तैयार कर जल्द विभाग को उपलब्ध कराया जाए, ताकि आगे की विभागीय कार्रवाई पूरी की जा सके। विभाग की इस कार्रवाई को सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed