सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar BPSC Teacher Gunjan Kumari Row Son Reveals Family Secrets News in Hindi

Bihar: BPSC शिक्षिका गुंजन कुमारी विवाद में ट्विस्ट! अब बेटे ने खोले घर के राज, मां पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: वैशाली में बीपीएससी शिक्षिका गुंजन कुमारी और उनके पति के बीच चल रहे विवाद में अब उनके नाबालिग बेटे की भी एंट्री हो गई है। बेटे ने मीडिया के सामने अपनी मां पर मारपीट और एक परिचित व्यक्ति के साथ रहने संबंधी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उसने अपने पिता के साथ रहने की इच्छा जताई है। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Bihar BPSC Teacher Gunjan Kumari Row Son Reveals Family Secrets News in Hindi
BPSC शिक्षिका और उनके पति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली में बीपीएससी शिक्षिका गुंजन कुमारी के नाबालिग बेटे ने अपने पिता के साथ रहने की इच्छा जताई है। बेटे द्वारा अपनी मां पर कई आरोप भी लगाए गए हैं। जब बीपीएससी शिक्षिका ट्रेनिंग के लिए सुपौल में थीं, उसी समय उसके पिता अमन उसे अपने साथ घर ले आए थे और पढ़ाई के लिए किसी हॉस्टल में उसका नाम लिखवाया था। मां-बाप के बीच चल रहे विवाद में अब बेटे की भी एंट्री हो गई है। बेटा मीडिया से बात करते हुए अपनी मां पर कई आरोप लगा रहा है।



बेटे ने सुनाई घर की कहानी 
बेटे ने आरोप लगाया है कि उसकी मां उसे मारती थी और प्रेम अंकल नामक व्यक्ति के साथ उसके घर पर रहती थी। बेटे के अनुसार, जब उसकी मां सुपौल में रहती थी, तब प्रेम अंकल अक्सर उनके घर आते थे। जब उसके पिता गांव चले जाते थे, तब प्रेम अंकल एक सप्ताह तक वहीं रुकते थे। मां प्रेम अंकल से दो-दो घंटे तक बात करती थी। शिक्षिका अपने दोस्तों को प्रेम अंकल को दोस्त बताती थी, लेकिन बेटे को निर्देश देती थी कि यदि कोई पूछे तो उन्हें मामा बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मुझे किनारे सुला देती थीं' 
बेटे ने यह भी बताया कि जब प्रेम अंकल रात में रुकते थे, तो उसकी मां उसे कोने में सुला देती थी और खुद प्रेम अंकल के साथ सोती थी। यदि वह बीच में सोता था, तो उसे किनारे सोने के लिए कहा जाता था।
विज्ञापन
Trending Videos


डर की वजह से नहीं खोला राज
नाबालिग बेटे ने बताया कि लगभग डेढ़ साल की अवधि में प्रेम अंकल चार से पांच महीने तक उनके साथ रुके थे। मां के डर के कारण वह किसी को कुछ नहीं बताता था। जब वह पिता को बताने की बात करता था, तो उसकी मां उसे बहुत मारती थी।

ये भी पढ़ें: गर्मी की छुट्टियों में भी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे शिक्षक, शिक्षा विभाग का नया फरमान

तलाक की बात पता चलते ही सामने आया बेटा
बेटे ने यह भी बताया कि नीचे रहने वाले लोगों को वह प्रेम अंकल को मामा बताता था, जबकि उसकी मां उसे ऊपर में अंकल बोलने के लिए कहती थी। अब उसे पता चला है कि उसकी मां अपने पिता को तलाक देना चाहती है। बेटे के अनुसार, उसकी मां घर पर बहुत कम रहती थी और ज्यादातर समय सुपौल और हाजीपुर में बिताना पसंद करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed